facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP में 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करेंगी सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी कंपनियां

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 3:19 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में डाटा सेंटर, लाजिस्टिक पार्क, फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में सिंगापुर और आस्ट्रेलिया की बड़ी कंपनियां 24560 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।

प्रदेश सरकार ने सिंगापुर और आस्ट्रेलिया की छह बड़ी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाली कम्पनियां डाटा सेंटर, लॉजिस्टिक सर्विस, ईएमएस फॉर स्मार्ट डिवाइस एंड आईओटी प्रोडक्ट्स, एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर, डाटा सेंटर एंड लॉजिस्टिक पार्क और शाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र निवेश करेंगी। इससे प्रदेश में 19500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

गौरतलब है कि फरवरी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आजित हो रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) में भागीदारी के लिए आमंत्रित करने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के नेत्त्व में एक प्रतिनिधि आस्ट्रेलियाव सिंगापुर भेजा गया था। इस दौरान इन देशों की 15 कम्पनियों ने प्रदेश में 26380 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया था। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में 22250 नौकरी एवं रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। अब तक इन कंपनियों में से छह ने इसी महीने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर कर लिया है। वहीं बाकी बची नौ कम्पनियां से एमओयू साइन होने की प्रक्रिया चल रही है, जो जीआईएस से पहले पूरी हो जाएगी।

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छह कंपनियों में स्टार कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड डाटा सेंटर और लॉजिस्टिक सर्विस में 1000-1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इन दोनों क्षेत्रों में निवेश से दो हजार नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ग्लोबल स्टेट कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड डाटा सेंटर 8260 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 500 रोजगार मिलेंगे। साइन फ्यूल एंड ग्रुप कम्पनीज 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश ईएमएस फॉर स्मार्ट डिवाइस एंड आईओटी प्रोडक्ट्स में निवेश करेगी। इससे प्रदेश में पांच हजार रोजगार के उपलब्ध होंगे। यूनिवर्सल सक्सेस प्राइवेट लिमिटेड जैसी वैश्विक कम्पनी डाटा सेंटर एंड लॉजिस्टिक पार्क में 5100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से 8500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इसी तरह मार्बल रॉक्स वीसीसी 6600 करोड़ रुपये का निवेश एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर में करेगी। इससे 3000 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। वहीं फूड प्रोसेसिंग में सैट्स कम्पनी 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इससे प्रदेश में 500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें: GIS की शुरुआत के पहले ही UP में MSME को मिले 82 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement