facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बकाया बिजली बिल पर बड़ी राहत: यूपी में 25% छूट + ब्याज माफी, ऐसे उठाएं फायदा

Advertisement

पहली बार उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ब्याज व सरचार्ज माफी के साथ मूलधन में भी छूट दे रहा है

Last Updated- December 01, 2025 | 9:39 PM IST
electricity bill

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए अब तक की सबसे बड़ी राहत योजना शुरू की है। योजना का उद्देश्य छोटे दुकानदारों व घरेलू उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के भुगतान में सहूलियत देना है। पहली बार उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ब्याज व सरचार्ज माफी के साथ मूलधन में भी छूट दे रहा है।

किस्तों में भरें बकाया बिजली बिल

सोमवार से शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना 28 फरवरी तक चलेगी और इसे बकाया बिल में अब तक की सबसे बड़ी छूट बताया जा रहा है। पावर कारपोरेशन बिजली बिल के सरचार्ज व बकाए पर लगने वाले ब्याज में शत प्रतिशत की छूट दे रहा है। वहीं पहली बार मूलधन में 25 फीसदी की भारी छूट दी जा रही है। इस योजना का लाभ दो किलोवाट तक विद्युत भार वाले घरेलू उपभोक्ता ही उठा सकेंगे वहीं एक किलोवाट लोड के कनेक्शन वाले दुकानदार भी इसमें शामिल किए गए हैं। उपभोक्ताओं को बकाया बिलों को छोटी-छोटी किस्तों में भी भरने की सुविधा दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को पंजीकरण ऑनलाइन या बिजली खंड कार्यालय में कराना होगा।

Also Read: IMD की चेतावनी: इस बार सर्दी ज्यादा पड़ेगी! कई राज्यों में बढ़ेगी शीतलहर

2000 रुपये देकर पाएं लाभ

पावर कारपोरेशन अधिकारियों ने बताया कि 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज व ब्याज में पूरा एवं मूल बिल के बकाए में 25 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके बाद जनवरी में 20 फीसदी व फरवरी में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को मूलधन में 15 फीसदी की छूट मिल सकेगी। पंजीकरण के दौरान 2000 रुपये जमा कराने होंगे और उपभोक्ता के लिए बकाया बिल भुगतान के कई विकल्प होंगे जिसमें एक का चयन करना होगा।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बिजली बिल राहत योजना में कभी बिल जमा न करने वाले, लंबे समय से नहीं जमा करने वालो व बिजली चोरी के समाधान वाले उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। साथ ही बढ़े हुए बिलों को भी औसत खपत के आधार पर समायोजित कर योजना का लाभ दिया जाएगा। पावर कारपोरेशन चेयरमैन डॉ आशीष कुमार गोयल ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से गांवों में भी उपभोक्ताओं तक इस योजना की जानकारी पहुंचाने व बकायेदारों का पंजीकरण कराने को कहा है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement