facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, UPPCL ने लंबित बिलों के आंशिक भुगतान की दी अनुमति

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 8:33 PM IST

भारी भरकम बकाए के चलते कनेक्शन कट जाने के संकट से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL ) ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।

प्रदेश में अब बिजली उपभोक्ताओं को बकाया का भुगतान किस्तों में करने की सुविधा दे दी है। साथ ही उपभोक्ता अब बकाया भुगतान किस्तों में ऑफलाइन या आनलाइन दोनों तरीकों से कर सकेंगे।

प्रदेश में इन दिनों बिजली बिलों के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 5000 रुपये से अधिक के बकायेदारों को चिन्हित कर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान शहरी के साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी चलाया जा रहा है।

सोमवार को कारपोरेशन चेयरमैन एम देवराज ने आदेश जारी कर शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को बकाया बिलों का भुगतान किस्तों में किए जाने की सुविधा संबंधी आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक बिल बकाया होने की स्थिति में केवल 25 फीसदी भुगतान कर उपभोक्ता कनेक्शन जुड़वा सकेंगे। इससे पूर्व उपभोक्ताओं को विशेष परिस्थितियों में बकाया भुगतान का 50 फीसदी जमा करने की सुविधा थी। इस सुविधा का लाभ उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद ही दिया जाता था।

नए आदेश के मुताबिक किसी भी उपभोक्ता का बिल बकाया होने की स्थिति में अगर 25 फीसदी का भुगतान भी किया जाता है तो उसे निर्बाध सप्लाई मिलती रहेगी। बाकी का बकाया भुगतान किस्तों में किया जा सकेगा।

जारी निर्देशों के मुताबिक अब आंशिक भुगतान के लिए उपभोक्ता को किसी भी अधिकारी की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उपभोक्ता न्यूनतम 100 रुपये तक आंशिक बिल जमा करा सकेंगे। बाकी का भुगतान किस्तों में किया जा सकेगा। पहले न्यूनतम बकाया की किश्तों में भुगतान की सीमा थी जिसे अब हटा लिया गया है।

कारपोरेशन अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा के बाद न केवल बकाया भुगतान में तेजी आएगी बल्कि लंबे समय से बकाया बिलों का भुगतान भी हो सकेगा। बकायेदारों पर चले जा रहे वसूली अभियान की दैनिक समीक्षा का भी फैसला लिया गया है। प्रदेश भर के सभी वितरण निगमों को एक साथ बिजली बिलों के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया है। इसी के साथ बिजली चोरी के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement