facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘राजधानी एक्सप्रेस’ बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, लखनऊ से सभी जिलों में जाएंगी ये बसें

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 6:47 PM IST
The state is becoming the growth engine of the country's development, investment is increasing in UP देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा प्रदेश, यूपी में बढ़ रहा निवेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उप्र सड़क परिवहन निगम की एक नई बस सेवा ‘राजधानी एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई, जो राज्य की राजधानी को सभी जिला मुख्यालयों से जोड़ेगी। लखनऊ से ये बसें हर जिलों में जाएंगी।

शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 76 नई राजधानी व 39 साधारण सेवा की बसों को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन रिजर्वेशन व यात्री फीडबैक एप्लीकेशन ऐप ‘यूपी-राही’ की भी शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव का पहला वर्ष है और इस प्रथम वर्ष में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर रहा है।
उन्होंने कहा कि 50 वर्षों पहले जिस यात्रा को प्रारंभ किया गया उसमें होली के पूर्व कुछ नई उपलब्धियों को जोड़ा जा रहा है ताकि राज्य की 25 करोड़ जनता को सुगम परिवहन सेवा मुहैया कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन प्रयागराज कुंभ और कोरोना महामारी के दौरान परिवहन निगम की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि कुंभ के 45 दिन के आयोजन में 24 करोड़ श्रद्धालु सहभागी बने और इसके लिए परिवहन निगम को राज्य सरकार ने पांच हजार नयी बसें उपलब्ध कराई थीं।
आदित्यनाथ ने कहा कि होली पर 150 नयी बसें आई हैं और अच्छी बात यह है कि ये बसें परिवहन निगम के वर्कशॉप में बन रही हैं। उन्होंने कहा कि 1000 नई बस खऱीदने के लिए उनकी सरकार ने 400 करोड़ रुपये दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस अड्डों को हवाई अड्डा की तर्ज पर विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गये हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र में एक लाख राजस्व गांव हैं जहां परिवहन निगम रेलवे और हवाई अड्डा से बेहतर सेवा दे सकता है। उन्होंने कहा कि हर जनपद, 350 से अधिक तहसीलों, 825 विकास खंडों, 762 नगर निकायों को बस सेवा से जोड़ें।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement