facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CM योगी ने की उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के चौथे फेज की शुरुआत, महिला सशक्तीकरण रैली को दिखाई हरी झंडी

Advertisement

CM योगी ने कहा, ‘महिला और बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। इसको लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं।

Last Updated- October 14, 2023 | 3:43 PM IST
महाराष्ट्र में योगी की हूंकार आएंगे तो मोदी ही, Lok Sabha election 2024: If Yogi shouts in Maharashtra then only Modi will come

उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि महिलाएं इच्छा शक्ति और सरकार के समर्थन से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हैं।

आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित सरकारी पहल के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए चौथे चरण के तहत 15 अक्टूबर से एक अभियान शुरू किया जाएगा।

महिला सशक्तीकरण रैली को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने अपने आधिकारिक निवास से महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर केंद्रित पहल मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली राजधानी में कई स्थानों से गुजरी।

महिलाओं के लिए मददगार विभिन्न सरकारी योजनाओं का हवाला देते हुए, आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि ‘इच्छा शक्ति और सरकार तथा प्रशासन के सहयोग से, महिलाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता है।’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे बड़ा आबादी वाला राज्य है। ऐसे में आधी आबादी के लिए विशेष प्रयास होने चाहिये। मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत रैली की शुरुआत इसे ही दर्शाता है।’

हर शहर, गांव और नगर निकायों में होगा महिला संबंधी योजनाओं का प्रचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अक्टूबर से हर शहर, गांव और नगर निकायों के वार्ड में केंद्र और राज्य सरकार की महिला संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार की ओर से महिलाओं और बेटियों की रक्षा से संबंधित उठाए गए विभिन्न मुद्दों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘महिला और बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। इसको लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं क्योंकि सरकार पहले ही लोगों को सुधरने का काफी समय दे चुकी है। वहीं ऐसे लोगों से सख्त से निपटने के लिए थाना स्तर पर कार्रवाई का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाती है, लेकिन जिनके लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है उन्हे इसकी जानकारी ही नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से जरूरतमंद इसका लाभ नहीं उठा पाते, इसलिए प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए जागरूकता रैली की शुरुआत की गयी है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 में राज्य में मिशन शक्ति का शुरुआती कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाना और उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में तीन मुख्य मुद्दों पर केंद्रित यह कार्यक्रम विकसित होकर अब मिशन शक्ति के रूप में पहचाना जाता है। समय के साथ, मिशन को राज्य में प्रमुखता मिली, जिससे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आई और अपराधियों को सजा मिली।’

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 3:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement