facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CM योगी संभालेंगे अयोध्या उपचुनाव की कमान! उपमुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को भी दो-दो सीटों का प्रभार दिया गया

Advertisement

Ayodhya by-elections: उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल भी विधानसभा उपचुनावों में दो- दो सीटों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Last Updated- August 06, 2024 | 7:43 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

Ayodhya by-elections: अयोध्या लोकसभा सीट पर मिली हार के बाद सचेत भारतीय जनता पार्टी ने जल्द ही इस जिले में एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभालेंगे।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब भाजपा की नजर जल्द होने वाले दस विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर है। इन उपचुनावों में भाजपा की जीत के लिए रणनीति खुद योगी तैयार कर रहे हैं। जिन दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से पांच विपक्षी समाजवादी पार्टी और तीन भाजपा के पास थी। दो सीटें भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के पास थीं।

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट यहां के समाजवादी पार्टी विधायक अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के चलते रिक्त हुई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और उपचुनाव को लेकर पार्टी के स्थानीय नेताओं से फीडबैक भी लिया।

उपचुनावों में दोनो उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को दो-दो सीटों जिताने की जिम्मेदारी दी गयी है वहीं प्रदेश के अहम कैबिनेट मंत्रियों व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी दो-दो सीटें जिताने का जिम्मा सौंपा गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को फूलपुर और मंझवा विधानसभा सीटे पर हो रहे उपचुनाव में जीत हासिल करने की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं एक और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को करहल व सीसामऊ विधानसभा सीट के उपचुनाव का जिम्मा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल भी विधानसभा उपचुनावों में दो- दो सीटों की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी को मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर और मुरादाबाद के कुंदरकी सीट की जिम्मेदारी दी गयी है वहीं धर्मपाल को अलीगढ़ जिले में खैर और गाजियाबाद सदर सीट जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सीसामऊ, करहल, कुंदरकी, मीरापुर, खैर, गाजियाबाद सदर, मिल्कीपुर, मंझवा, फूलपुर और कटेहरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें सीसामऊ की सीट वहां के विधायक इरफान सोलंकी के अयोघ्या घोषित हो जाने के चलते खाली हुयी है और बाकी सीटों के विधायक लोकसभा के लिए चुन लिए गए हैं। उपचुनाव वाली सीटों में सीसामऊ, करहल, कुंदरकी, कटेहरी और मिल्कीपुर से 2022 में समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी तो गाजियाबाद सदर, खैर व फूलपुर से भाजपा के प्रत्याशी जीते थे।

मिर्जापुर जिले की मंझवा सीट से भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी तो मीरापुर से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी जीते थे। सपा ने मिल्कीपुर सीट पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद तो कटेहरी सीट पर अंबेडकरनगर सांसद लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को उतारने का फैसला किया है। गाजियाबाद सदर और खैर विधानसभा सीटें सपा अपने सहयोगी कांग्रेस को दे सकती है।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 7:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement