facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लखनऊ में कांग्रेस का योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, विधानसभा घेराव के दौरान एक नेता की मृत्यु, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

Advertisement

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ एक अरसे बाद कांग्रेस ने विधानसभा घेराव के आह्वान के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

Last Updated- December 18, 2024 | 8:20 PM IST
Congress protests against Yogi government in Lucknow, one leader dies during assembly siege, hundreds of workers arrested लखनऊ में कांग्रेस का योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, विधानसभा घेराव के दौरान एक नेता की मृत्यु, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस कार्यकर्त्ता राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में जुटे और विधानसभा की ओर कूच किया। पुलिस की जबरदस्त घेरेबंदी के चलते कांग्रेसी विधानसभा तक नहीं पहुंच सके और सैकड़ों को गिरफ्तार किया गया। विधान सभा घेराव के दौरान गोरखपुर के कांग्रेस नेता प्रभात पांडे की मृत्यु हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस के बल प्रयोग और धक्का मुक्की में दम घुटने के कारण उनकी मृत्यु हुई है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता को मृत हालत में ही अस्पताल लाया गया था।

उधर बुधवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और सत्य नारायण पटेल को विधानसभा की ओर मार्च करते हुए पुलिस ने हिरासत में लिया वहीं पार्टी विधायक आराधना मिश्रा और वीरेंद्र चौधरी को सदन से बाहर निकलते समय गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले राजधानी लखनऊ पहुंचने के तमाम रास्तों पर पुलिस ने घेराबंदी कर जिलों से आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुंचने से रोका। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। हर जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को घेराव में लाने का उत्तरदायित्व सौंपा गया था।

Also read: इस साल रियल एस्टेट में रिकॉर्ड संस्थागत निवेश, रेसिडेंशियल ने पहली बार ऑफिस सेक्टर को पछाड़ा

मंगलवार को हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने विधानसभा की ओर कूच किया। रास्ते में पुलिस प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरीकेडिंग के पास पुलिस बल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर हाथों की चूड़ी फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

तकरीबन एक घंटे से अधिक की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल भेज दिया जहां उन्हें देर शाम रिहा किया गया। वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा एवं विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी को सदन की करवाई खत्म होने के बाद गिरफ्तार कर इको गार्डन लाया गया।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement