facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

धन्नीपुर मस्जिद होगी बाबरी मस्जिद से बड़ी; अयोध्या विकास प्राधिकरण ने दी निर्माण को अंतिम मंजूरी

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 4:21 PM IST

अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने शुक्रवार को यहां धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण को अंतिम मंजूरी दे दी। बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि फैसले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने अयोध्या जिले के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन दी थी जिस पर ‘इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ ट्रस्ट द्वारा एक मस्जिद, अस्पताल, शोध संस्थान, सामुदायिक रसोई और एक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाना है।

मंजूरी न मिलने और ADA द्वारा भूमि उपयोग के परिवर्तन के मामले के कारण मस्जिद के निर्माण में दो साल से अधिक की देरी हुई। अयोध्या के संभागीय आयुक्त और ADA के अध्यक्ष गौरव दयाल ने शनिवार को कहा, ‘‘हमने शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में अयोध्या मस्जिद की परियोजना को मंजूरी दे दी है। कुछ विभागीय औपचारिकताओं के बाद स्वीकृत नक्शे कुछ दिनों में इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन को सौंप दिए जाएंगे।’’

ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि सभी मंजूरी मिलने के बाद एक बैठक की जाएगी और मस्जिद के निर्माण की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। हुसैन ने कहा, “21 अप्रैल को समाप्त होने वाले रमजान के बाद ट्रस्ट की बैठक होगी। उस बैठक में मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू करने की तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा।”

हुसैन ने कहा, ‘‘हमने 26 जनवरी, 2021 को मस्जिद की नींव रखी थी, हमने इस दिन को अयोध्या मस्जिद की नींव रखने के लिए चुना क्योंकि सात दशक पहले इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘धन्नीपुर मस्जिद बाबरी मस्जिद से बड़ी होगी। तीर्थनगरी में राम मंदिर स्थल से धन्नीपुर मस्जिद स्थल लगभग 22 किमी दूर है।’’ अयोध्या जिले के धन्नीपुर गांव में एक मस्जिद, अस्पताल, शोध संस्थान, सामुदायिक रसोई और पुस्तकालय के निर्माण की मंजूरी के लिए जुलाई 2020 में अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवेदन किया गया था।

गौरतलब है कि 9 नवंबर, 2019 को एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का आदेश दिया था और सरकार से जिले में एक प्रमुख स्थान पर मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित करने को कहा था। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम जारी है।

मंदिर निर्माण का कार्य कर रहे ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अधिकारियों ने दावा किया है कि मंदिर भक्तों के लिए जनवरी 2024 में खुल जाएगा। देश में अगला आम चुनाव भी वर्ष 2024 में होगा।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement