facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश की बेतहाशा गर्मी में दर्जनों लोगों की मौत, बिजली कटौती भी बड़े पैमाने पर; मौसम विभाग ने किया अलर्ट में संशोधन

Advertisement

Uttar Pradesh Heatwaves: लू और गर्म हवाओं के प्रकोप के चलते बीते 24 घंटे में अकेले लखनऊ के तीन बड़े अस्पतालों में 100 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए हैं।

Last Updated- May 29, 2024 | 9:19 PM IST
Heatwave

उत्तर प्रदेश में बेतहाशा गर्मी और ज्यादातर हिस्सों में हो रही बिजली कटौती से बेहाल लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। प्रदेश में अब तक लू से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है और अस्पतालों में सैकड़ों लोगों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में बुंदेलखंड इलाके में 13 लोगों की लू लगने से मौत हुई है इनमें सबसे ज्यादा छह की मौत महोबा, तीन की हमीरपुर और दो की बांदा में हुई है। राहत आयुक्त कार्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों से हीट वेव से हुई मौतों की जानकारी मांगी है।

उधर गर्मी में बढ़ी हुई मांग और ट्रांसफार्मरों पर अत्याधिक लोड के चलते प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो रही है। बड़े पैमाने पर गांवों व छोटे शहरों में कटौती भी की जा रही है। प्रदेश में कई शहरों में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।

मेरठ में बिजली कटौती को लेकर लोगों के बवाल और प्रदर्शन के बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंधन ने चार अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इन पर बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप है।

राजधानी लखनऊ में भी कई इलाकों में स्थानीय लोग बिजली कटौती के विरोध में उपकेंद्रों का घेराव कर रहे हैं। मंगलवार देर रात तक लखनऊ में बालागंज इलाके में लोगों ने बिजली कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन किया। राजधानी के ही नाका क्षेत्र में बांसमंडी चौराहे पर विद्युत उपकेंद्र का लोगों ने घेराव कर नारेबाजी की। लखनऊ के राजाजीपुरम में तो लोगों ने घंटों बिजली कटौती से परेशान हो पत्थरबाजी की और उपकेंद्र में तोड़-फोड़ की।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को भीषण गर्मी और इससे नागरिकों को होने वाली दिक्कतों से निपटने पर सुझाव देने के लिए गुजरात से आपदा राहत टीम पहुंची। गुजरात की टीम ने नगर आयुक्त के साथ बैठक कर लखनऊ मे हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी करने को कहा है। इसके अलावा सड़क पर छातों के इस्तेमाल का भी फैसला लिया गया है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट में संशोधन

मौसम विभाग ने हालांकि पूर्व की जारी सूचना में संशोधन करते हुए अब बुधवार तक के लिए ही रेड एलर्ट बताया है और गुरुवार से पहले आरेंज और फिर येलो एलर्ट की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार गुरुवार से तापमान में मामूली कमी दर्ज की जाएगी और हीट वेव से भी कुछ राहत की उम्मीद है।

लू और गर्म हवाओं के प्रकोप के चलते बीते 24 घंटे में अकेले लखनऊ के तीन बड़े अस्पतालों में 100 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए हैं। लखनऊ में आसपास के जिलों के भी लू लगने के मरीज आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुबह से ही अस्पतालों की OPD में बुखार, डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज आ रहे हैं। प्रदेश के अन्य चिकित्सा संस्थानों में भी हीट वेव से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement