facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP में बनेगा पहला फार्मा पार्क, योगी सरकार खर्च करेगी 1560 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 3:33 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के पिछड़े इलाकों में शुमार बुंदेलखंड में प्रदेश का पहला फार्मा पार्क बनेगा।

प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में फार्मा पार्क बनाने की परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ललितपुर जिले में पशुपालन विभाग का 1500 हेक्टेयर जमीन हस्तांतरित करेगी। ललितपुर फार्मा पार्क में निवेशकों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने व विकास के कार्यों पर प्रदेश सरकार 1560 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

ललितपुर में पशुपालन विभाग की खाली जमीन को औद्योगिक विकास विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। प्रस्ताव को जल्द ही मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी के बाद पेश किया जाएगा। फार्मा पार्क के विकास के लिए सलाहकार संस्था का चयन करके जल्द ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश में फार्मा पार्क की स्थापना और यहां लगने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी नीति में जरूरी संशोधन किए हैं। संशोधित नीति के मुताबिक फार्मा अथवा मेडिकल डिवाइस पार्क में इकाई लगाने वाले उद्यमियों को तमाम सुविधाएं व सब्सिडी आदि दी जाएंगी। फार्मा पार्क में इकाई लगाने वाले उद्मियों को जमीन खरीद पर लगने वाले स्टांप शुल्क में सौ फीसदी की छूट के साथ कैपिटल सब्सिडी, श्रमिकों के लिए आवास निर्माण, रोजगार सृजन वगैरह पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गौतमबुद्धनगर के यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में 350 एकड़ जमीन पर मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना कर रही है। इस पार्क का स्थापना यीडा के सेक्टर 28 में की जा रही है जहां अब तक 50 उद्यमियों को भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। इस पार्क को मेट्रो, एक्सप्रेस वे, ट्रांसपोर्ट नगर के साथ बुलेट ट्रेन से भी जोड़े जाने की पूरी तैयारी है। मेडिकल डिवाइस पार्क में कॉमन हाइड्रेंट फैसिलिटी के साथ ही जो फ्लैटेड फैक्ट्री का भी निर्माण किया जाएगा। यहां उद्यमियों की सहायता के लिए पुलिस थाने की स्थापना भी प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में संपन्न हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) में उत्तर प्रदेश को 16420 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव चिकित्सा उपकरणों के निर्माण क्षेत्र में प्राप्त हुए हैं। इस क्षेत्र में कुल 175 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें से अधिकांश निवेशकों ने मेडिकल डिवाइस पार्क व फार्मा पार्क में अपनी इकाई लगाने की इच्छा जाहिर की है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement