facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से, अब अवधी, भोजपुरी, बुन्देली व ब्रज बोलियों में भी सदस्य रख सकेंगे अपनी बात

Advertisement

योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि इस सत्र में आगामी 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

Last Updated- February 17, 2025 | 9:37 PM IST
Uttar Pradesh Budget Session 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी जबकि गुरुवार को बजट पेश किया जाएगा। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक ने 5 मार्च तक 11 दिनों की बैठक के लिए बजट सत्र का कार्यक्रम जारी किया है।

सोमवार को विधान भवन में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदन में सदस्यगण अब अवधी, भोजपुरी, बुन्देली व ब्रज बोलियों में अपनी बात रख सकेंगे और सदन की चर्चा का ट्रांसलेशन भी इन 4 बोलियों के साथ अंग्रेजी भाषा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश की किसी भी विधानसभा में अपनी तरह का पहला प्रयोग है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के आम नागरिकों,  विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से और अधिक जोड़ना है। इस मौके मुख्यमंत्री व नेता सदन योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि इस सत्र में आगामी 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विधान सभा में सकारात्मक माहौल में चर्चा होनी चाहिए। संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए सभी सदस्यों को अपने सुझावों एवं मुद्दों को सदन में रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा देश में ई-विधान लागू करने वाली पहली विधान सभा है। सदन में गैलरी के सुंदरीकरण, हॉल के नवीनीकरण तथा भित्ति चित्र स्थापित करने जैसे विभिन्न कार्य किये गये हैं। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement