facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूपी में गैस की किल्लत से हाहाकार: एजेंसियों पर लंबी कतारें, रमजान में होटल बंद

Advertisement

अफवाहों पर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Last Updated- March 11, 2026 | 7:10 PM IST
LPG
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

गैस की उपलब्धता संबंधी केंद्र व राज्य सरकार के तमाम दावों के बाद भी उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। वहीं, कॉमर्शियल गैस की किल्लत के चलते रमजान के पीक सीजन में सैकड़ों होटल बंद हो गए हैं या बंदी के कगार पर हैं। हालांकि बुधवार अलग-अलग जिलों में प्रशासन की ओर से रसोई गैस की किसी तरह की कमी न होने के दावे किए जाते रहे पर इसके उलट ज्यादातर एजेंसियों के सामने उपभोक्ताओं की भारी भीड़ नजर आयी।

कॉमर्शियल गैस महंगी, बाजार सुस्त

राजधानी लखनऊ में रमजान के महीने में पूरी रात गुलजार रहने वाले पुराने शहर के चौक, अमीनाबाद और हुसैनाबाद इलाके में मंगलवार की रात काफी सन्नाटा पसरा हुआ था। होटल मालिकों का कहना है कि कॉमर्शियल गैस या तो नहीं मिल रही है या फिर ऊंचे दामों पर मिल रही है। लखनऊ की मशहूर जीशान बिरयानी के जीशान अली ने बताया कि कॉमर्शियल गैस का सिलेंडर 1200 से 1500 रूपये ऊंची कीमत पर मिल रहा है। इन हालात में खाने की चीजों के दाम बढ़ाने पर ही लागत निकल पाएगी जो रमजान के दिनों में संभव नहीं है।

Also Read: LPG की किल्लत का डर! गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, होटलों ने दी बंद होने की चेतावनी

होटल-कैटरिंग कारोबार पर असर

राजधानी लखनऊ के मशहूर रेस्टोरेंट चेन रॉयल कैफे का कहना है कि गैस एजेंसी पर सिलेंडर नहीं मिल रहे तो कल से कई होटल बंद हो जाएंगे। उनका कहना है कि सरकार को हालात का संज्ञान लेना चाहिए। वहीं गैस की किल्लत को देखते हुए कोयले व लकड़ी की दुकानों पर भीड़ होने लगी है। लखनऊ में कोयला मंडी में इमली के कोयले की कीमत में 15 रुपये किलो का इजाफा हो गया है। शादी व अन्य मांगलिक मौकों पर कैटरिंग करने वालों का कहना है कि पुराने आर्डर को अब लकड़ी व कोयले के भरोसे ही पूरा किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों ही नहीं बल्कि कस्बों व गांवों में भी रसोई गैस की भारी किल्लत दिख रही है।

अफवाहों पर योगी की सख्ती

उधर लखनऊ सहित प्रदेश भर के तमाम शहरों में तेल-गैस की किल्लत की अफवाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि गैस की कमी संबंधी अफवाह फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

गैस की सप्लाई की हो रही मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद प्रदेश भर में गैस की सप्लाई की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है और साथ ही सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रदेश के आला अधिकारियों ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा गया है कि जिलों की पुलिस पेट्रोल पंप पर नजर रखे। मुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में कहा है कि आपूर्ति विभाग गैस की दुकानों का सर्वे करे। उन्होंने जिला प्रशासन को गैस दुकानों में निरीक्षण के निर्देश देते हुए गैस का अवैध भंडारण करने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

Advertisement
First Published - March 11, 2026 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement