facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP के 14 जिलों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाएगी इंटेलीस्मार्ट

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 3:42 PM IST
electricity bill

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर लगने वाले स्मार्ट मीटर की लंबी कवायद के बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (PVVNL) ने इंटेलीस्मार्ट कंपनी को इसका काम सौंप दिया है। अब इंटेलीस्मार्ट (IntelliSmart) प्रदेश के 14 पश्चिमी जिलों में स्मार्ट मीटर लगाएगी।

स्मार्ट मीटरिंग व डिजिटल सोल्यूशन के क्षेत्र में भारत की जानी मानी कंपनी इंटेलीस्मार्ट को पीवीएनएल के तहत आने वाले 14 जिलों में स्मार्ट मीटर व संबंधित उपकरण लगाने का प्राधिकार पत्र (LOA) दिया गया है। इसी के साथ इंटील स्मार्ट ने रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत देश में स्मार्ट मीटरिंग परियोजना के सबसे बड़े कांट्रैक्ट में से एक को हासिल करने में सफलता पायी है। इसी के साथ इंटेलीस्मार्ट को अपनी पैतृक कंपनी इनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) के साथ देश में सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का बड़ा काम करने में सफलता हासिल हुयी है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इंटेलीस्मार्ट के एमडी एवं सीईओ, अनिल रावल ने कहा कि हमें इस बात का भान है कि देश में स्मार्ट मीटरिंग के इस बड़े काम को हासिल करने बाद समय से काम को पूरा करना ही RDSS कार्यक्रम की सफलता का मानक होगा। यह आसाम के बाद कंपनी के लिए स्मार्ट मीटर की दूसरी सबसे बड़ी परियोजना है। इस मौके पर जबकि राज्यों की ओर से स्मार्ट मीटर के टेंडर निकाले जा रहे हैं तो यह काम हासिल करना इस क्षेत्र में इंटेलीस्मार्ट की क्षमता पर विश्वास को दर्शाता है साथ ही यह लागत के मामले में सही कदम रखते हुए डिस्काम की परिचालन व वित्तीय दक्षता में सुधार को भी सुनिश्चित करता है।

Also read: ISMA ने चीनी उत्पादन के अनुमान में की 12 लाख टन की कटौती

इंटेलीस्मार्ट इस परियोजना को टोटेक्स मोड में लागू करेगा जिसके तहत डिजाइन, बिल्ड, फाइनैंस, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर (DBFOOT) की व्यवस्था अपनायी जाती है। इस परियोजना के तहत इंटेली स्मार्ट पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के तहत आने वाले जिलों अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुंलदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोयडा, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शामली में स्मार्ट मीटर लगाएगा।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement