facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेश करने वाली कंपनियां लोकल युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान देंः सीएम योगी

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 6:01 PM IST
The state is becoming the growth engine of the country's development, investment is increasing in UP देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा प्रदेश, यूपी में बढ़ रहा निवेश

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्य में निवेश करने वाली कंपनियों से अपनी इकाइयों के संचालन के साथ स्थानीय युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर की भी शुरुआत करने की रविवार को अपील की।

मुख्यमंत्री ने हरदोई के संडीला में स्थित बर्जर पेंट्स की सबसे बड़ी विनिर्माण इकाई का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद कहा कि इस तरह की इकाइयां न सिर्फ अपना विस्तार करेंगी बल्कि स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के बेहतरीन कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”आज समय आ गया है कि हम स्थानीय संस्थानों को भी उद्योग के साथ जोड़कर आने वाले समय के लिए श्रमशक्ति की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी इकाई को कौशल विकास के साथ जोड़ें।”

उन्होंने कहा, ”हाल ही में राज्य सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) के साथ 150 आईटीआई के समझौता ज्ञापन (एमओयू) को आगे बढ़ाया है, जिसमें हर साल 35,000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हम नए दौर के अनुरूप उनके कौशल विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।”

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि टीटीएल ने अपनी सहयोगी इकाइयों में उन युवाओं को शामिल करने की गारंटी दी है और अगले दस वर्ष तक वह राज्य सरकार के साथ इस कार्यक्रम से जुड़ी रहेगी।

उन्होंने बर्जर पेंट्स के प्रबंधन से हरदोई के संडीला में एक कौशल विकास केंद्र भी बनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसमें औद्योगिक विकास विभाग या यूपीसीडा उनका सहयोग करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बीच करीब 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से बर्जर पेंट्स की यह इकाई तैयार की गई है।” उन्होंने कहा कि फरवरी में संपन्न वैश्विक निवेशक सम्मेलन में करीब 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने से उत्तर प्रदेश एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सभी निवेशकों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार उनके निवेश की सुरक्षा की पूरी गारंटी देती है। सरकार न केवल सुरक्षित बल्कि लाभदायक निवेश के जरिये आपके कारोबार के विकास में योगदान देगी।”

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement