facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश में महंगी होगी शराब, दामों में फिर बढ़ोत्तरी करेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- January 29, 2023 | 11:56 PM IST
Liquor stocks

उत्तर प्रदेश में शराब के दामों में फिर बढ़ोत्तरी होगी। प्रदेश सरकार ने अगले वित्त वर्ष में 45000 करोड़ रुपये के आबकारी राजस्व का लक्ष्य रखा है। इस भारी भरकम लक्ष्य को पाने के लिए नयी आबकारी नीति में शराब और बीयर की दुकानों की लाइसेंस फीस में वृद्धि की गयी है। इतना ही नहीं देसी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों का बिक्री का कोटा भी 10 फीसदी बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नयी आबकारी नीति को मंजूरी दी गयी है। नयी नीति में जहां शराब और बीयर की दुकानों की लाइसेंस फीस को 10 फीसदी बढ़ा दिया गया है वहीं बिक्री का कोटा भी 10 फीसदी बढ़ाया गया है।

देशी शराब में पांच रुपये प्रति पौव्वा तो अंग्रेजी शराब में 10 रुपये की वृद्धि कर दी गयी है। बीयर भी अब उत्तर प्रदेश में पांच से सात रुपये महंगी मिलेगी। नयी बिक्री की दरें अप्रैल से लागू होंगी।

गौरतलब है कि बीते साल प्रदेश सरकार ने 40000 करोड़ रुपये आबकारी राजस्व का लक्ष्य रखा था जिसे अगले वित्तीय वर्ष के लिए 45000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

शराब की दुकानों की लाइसेंस फीस में एक लाख रुपये सालाना का इजाफा किया गया है। होटल, रेस्टोरेंट और क्लब को बार का लाइसेंस लेने के लिए अब पहले से 10 फीसदी ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ेगा।

नयी नीति के लागू हो जाने के बाद  कम तीव्रता वाली देशी शराब का 200 मिलीलीटर वाला पव्वा 50 की जगह 55 रुपये में जबकि अधिक 36 फीसदी की तीव्रता वाला पौव्वा 65 की जगह 70 रुपये में मिलेगा।

अंग्रेजी शराब की लोकप्रिय ब्रांड के दाम 10 रुपये प्रति पौव्वा बढ़ेंगे जबकि बीयर की स्ट्रांग बोतल के दाम 7 रुपये ज्यादा हो जाएंगे। नीति में शराब की दुकानों के खुलने के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि विशेष अवसरों पर या त्योहारों पर पूर्व अनुमति लेकर ज्यादा देर तक बिक्री की जा सकेगी।

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement