facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahakumbh 2025: संगम तट पर श्रद्धालुओं को एसी, वाईफाई और लग्जरी टेंट्स की मिलेगी सुविधा

Advertisement

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) कुंभ मेला क्षेत्र में पर्यटकों व श्रद्धालुओं के रुकने का बेहतरीन इंतजाम कर रहा है।

Last Updated- December 22, 2024 | 5:03 PM IST
Mahakumbh 2025
Representative Image

Mahakumbh 2025: इस बार महाकुंभ में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को संगम तट पर रुकने के लिए उच्च सुविधायुक्त डॉर्मेटरी की व्यवस्था मिलेगी।

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) कुंभ मेला क्षेत्र में पर्यटकों व श्रद्धालुओं के रुकने का बेहतरीन इंतजाम कर रहा है। पर्यटन निगम की ओर से मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के लिए टेंट सिटी की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में, अब यूपीएसटीडीसी द्वारा टेंट बेस्ड डीलक्स अकॉमोडेशन फैसिलिटी में इजाफा करते हुए अब महाकुम्भ मेला क्षेत्र में 300 बेड युक्त डॉर्मेटरी की स्थापना के काम को तेजी से पूरा किया जा रहाहै। गौरतलब है कि इस 300 बेड वाली डीलक्स डॉर्मेटरी के अंतर्गत कुल 50 टेंटों की स्थापना होगी। इसमें से 4 बेड युक्त 20 टेंट, 6 बेड युक्त 10 टेंट तथा 8 बेड युक्त 20 टेंट्स की स्थापना होगी।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन टेंट सिटी का निर्माण व संचालन किया जा रहा है वह विदेशी पर्यटकों, विशिष्ट व अति विशिष्ट अतिथियों तथा आम तीर्थयात्रियों की जरूरतों के अनुसार विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, यूपीएसटीडीसी द्वारा जिस नए 300 बेड वाली डीलक्स डॉर्मेटरी की स्थापना व संचालन किया जाएगा उसमें प्रत्येक टेंट का व्यास 250 स्क्वेयर फीट से लेकर 400 स्क्वेयर फीट होगा। इन टेंट्स को भी यूपीएसटीडीसी द्वारा अरैल में स्थापित विला व सुपर डीलक्स टेंट्स के हिसाब से ही स्थापित व संचालित किया जाएगा जिससे इन टेंट्स में ठहरने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के ग्रुप को एक साथ ठहरने व महाकुम्भ क्षेत्र में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

इन टेंट्स में एसी, डबल बेड, मैट्रेस, सोफा सेट, कस्टमाइज्ड इंटीरियर्स, राइटिंग डेस्क, इलेक्ट्रिक गीजर, फायर एक्सटिंगुइशर्स, रजाई, ब्लैंकेट, मॉस्किटो नेट, वाईफाई, डाइनिंग एरिया व कॉमन सिटिंग एरिया, वेटिंग लाउंज व मीटिंग लाउंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, यूपीएसटीडीसी द्वारा इन टेंट्स को उपलब्ध कराने के अतिरिक्त संगम बोट राइड, सोफा बोट राइड, बनाना बोट राइड, क्रूज राइड समेत प्रयागराज संगम पर पूजन तथा प्रयागराज के धार्मिक व पौराणिक महत्व के तीर्थों के दर्शन के भी पैकेज उपलब्ध होंगे। टेंट सिटी में दिए जाने वाले भोजन में यहां अतिथियों को टोस्ट, दूध-कॉर्नफ्लेक्स, मीठी दही, स्प्राउट्स, ताजे कटे फल, हॉट चॉकलेट शेक, पूड़ी-सब्जी, साउथ इंडियन कुजीन व विभिन्न प्रकार के पराठे, थाल व सब्जी तथा ग्रीन टी, मसाला चाय, सामान्य चाय व कॉफी जैसे पेय पदार्थ भी उपलब्ध होंगे।

इन पैकेज में योग, कल्चरल इवेंट्स की जानकारी उपलब्ध कराना भी सम्मिलित होगा। मुख्य तौर पर इन टेंट्स का संचालन मुख्य तौर पर 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होगा। टेंट डॉर्मेटरी की बुकिंग, पैकेज व विवरण संबंधी अधिक जानकारी यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट व महाकुम्भ मेला ऐप पर भी उपलब्ध होगी।

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement