facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahakumbh Fire: महाकुंभ में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Advertisement

प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा कि रविवार शाम 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी।

Last Updated- January 19, 2025 | 11:15 PM IST
Mahakumbh Fire: Fire breaks out in Mahakumbh, no casualties महाकुंभ में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Mahakumbh Fire: प्रयागराज महाकुंभ में मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में रविवार शाम आग गई। यह आग शास्त्री ब्रिज के नीचे गीता प्रेस के पंडाल में लगी थी, जिसमें एक दर्जन टेंट जलकर राख हो गए। हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और किसी तरह की जान की हानि नहीं हुई। आधे घंटे तक लगी रही आग से टेंट में गृहस्थी का सामान पूरी तरह जल गया।

प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा कि रविवार शाम 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी।अग्निशमन और पुलिस की टीम को फौरन मौके पर भेजा गया। गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैल गई थी, जिसे बुझा लिया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके का निरीक्षण किया है। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें संपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि फायर ब्रिगेड एवं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। कोई हताहत नहीं हुआ है, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल मेला क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ मेले में घरेलू एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट के कारण यह आग भड़की।

Advertisement
First Published - January 19, 2025 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement