facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा अयोध्या में महाराष्ट्र सदन

Advertisement

अयोध्या में बनने वाले महाराष्ट्र सदन के लिए करीब 260 करोड़ का बजट तैयार किया गया है।

Last Updated- June 11, 2024 | 4:13 PM IST
Yogi_Eknath shinde
Representative Image

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में महाराष्ट्र सदन की स्थापना के लिए 2.327 एकड़ भूखंड को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र राज्य के मेहमानों, भक्तों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाया जाने वाला महाराष्ट्र सदन अगले 2 वर्षों में पूरा हो जाएगा। अयोध्या में बनने वाले महाराष्ट्र सदन के लिए करीब 260 करोड़ का बजट तैयार किया गया है।

अयोध्या में भूमि का जायजा लेने के बाद मुंबई पहुंचे महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग द्वारा अयोध्या में राष्ट्रीय राजमार्ग, शरयू नदी के पास एक ग्रीन फील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है। इस स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह भूखंड स्वीकृत किया गया है। सार्वजनिक विभाग द्वारा भूखण्डों के अधिग्रहण हेतु 67.14 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस भवन के निर्माण, विद्युतीकरण और अन्य सुविधाओं के लिए लगभग 260 करोड़ का बजट तैयार किया गया है।

चव्हाण ने बताया कि अयोध्या में प्रस्तावित महाराष्ट्र सदन से श्री राम जन्मभूमि मंदिर लगभग 7.5 किमी दूर है। जबकि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से 4.5 किमी की दूरी पर प्रस्तावित यह महाराष्ट्र सदन बनाया जाएगा। अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 11 किमी दूरी पर महाराष्ट्र सदन बनकर तैयार होगा। चव्हाण ने कहा कि उनके साथ अयोध्या गए महाराष्ट्र पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उत्तर के अधिकारियों से वार्ता की है। अगले दो महीने के अंदर अयोध्या में महाराष्ट्र भवन का काम शुरु हो जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने अयोध्या में महाराष्ट्र सदन बनाने का फैसला किया था। इसके लिए पहले ही अयोध्या में वास्तविक स्थान पर जाकर जगह तय कर ली गई थी। कल लोक निर्माण मंत्री के माध्यम से इस 2.327 एकड़ भूमि के प्रथम चरण के सौदे के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार को 10 फीसदी धनराशि का भुगतान किया गया। अगले दो माह में स्थल की पूरी कीमत चुका कर यथाशीघ्र भक्त सदन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। महाराष्ट्र सदन के लिए 76 करोड़ रुपये में भूमि आवंटित की गई है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement