facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mukhtar Ansari death: कैसे हुई गैंगस्टर से विधायक बने मुख्तार अंसारी की मौत? भाई का आरोप…खाने में दिया गया ज़हर

Advertisement

अंसारी के खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले पेंडिंग थे। सितंबर 2022 से उसे उत्तर प्रदेश की अलग-अलग अदालतों द्वारा आठ मामलों में सजा सुनाई गई थी और वह बांदा जेल में बंद था।

Last Updated- March 29, 2024 | 9:23 AM IST
Mukhtar Saheb will be buried today in Kalibagh cemetery of Yusufpur Mohammadabad, what is the time मुख्तार अंसारी को आज यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, बताया गया समय

Mukhtar Ansari death: जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में मौत हो गई। गैंगस्टर के भाई का आरोप है कि उसे खाने में धीरे-धीरे “जहर” दिया गया था।

मुख़्तार अंसारी के भाई और ग़ाज़ीपुर से सांसद अफ़ज़ल (Afzal Ansari) ने मीडिया से कहा, “मुख्तार ने बताया था कि उन्हें जेल में खाने में ज़हरीला पदार्थ दिया गया है। ऐसा दूसरी बार हुआ। लगभग 40 दिन पहले भी उन्हें ज़हर दिया गया था और हाल ही में 19 मार्च को और 22 मार्च को उन्हें दोबारा ये (ज़हर) दिया गया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।”

हालांकि, जेल अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार किया है। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी आरोप लगाया है कि जेल में अंसारी को “धीरे-धीरे जहर” दिया गया था।

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा, ”मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया। मुझे मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली…लेकिन अब पूरा देश सब जानता है…दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था लेकिन मुझे अनुमति नहीं दी गई। हमने पहले भी कहा था और आज भी हम धीमा जहर देने के आरोप के बारे में यही कहेंगे। 19 मार्च को रात के खाने में उन्हें जहर दे दिया गया था। हम कोर्ट में जाएंगे। इस बीच मुख्तार अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बांदा भेजा गया है।

मुख्तार अंसारी की मौत से पहले क्या हुआ था?

मंगलवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को छुट्टी के बाद उसे उत्तर प्रदेश के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफ़र कर दिया गया।

कौन हैं मुख्तार अंसारी ?

63 वर्षीय अंसारी उत्तर प्रदेश की मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहा, जिसमें दो बार बहुजन समाज पार्टी के सीट से चुनाव लड़ा। गंगातट के अपने गृह नगर ग़ाज़ीपुर में गहरा प्रभाव था। वह 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब में सलाखों के पीछे है।

अंसारी के खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले पेंडिंग थे। सितंबर 2022 से उसे उत्तर प्रदेश की अलग-अलग अदालतों द्वारा आठ मामलों में सजा सुनाई गई थी और वह बांदा जेल में बंद था।

साल 2023 में एमपी एमएलए अदालत ने भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के लिए अंसारी को दोषी ठहराया और 10 साल कैद की सजा सुनाई।

वहीं, 1990 में हथियार लाइसेंस प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल से संबंधित एक मामले में हैम्स्टर को हाल ही में 13 मार्च, 2024 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement