facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुख्तार अंसारी को आज यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, बताया गया समय

Advertisement

पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां यहां लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और अंसारी के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर कालीबाग कब्रिस्तान तक सुरक्षा घेरा बढ़ाया जा रहा है।

Last Updated- March 30, 2024 | 9:17 AM IST
Mukhtar Ansari will be buried today in Kalibagh cemetery of Yusufpur Mohammadabad, what is the time मुख्तार अंसारी को आज यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, बताया गया समय
Representative Image

माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे के बाद कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जिसके लिए गाजीपुर जिले के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक आवास पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां यहां लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और अंसारी के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर कालीबाग कब्रिस्तान तक सुरक्षा घेरा बढ़ाया जा रहा है।

सुरक्षा बलों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती

पुलिस, PAC (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) और अर्धसैनिक बलों के जवान चप्‍पे-चप्‍पे पर तैनात हैं। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गयी है। मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने बताया कि उनके चचा मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

सपा विधायक मन्नू अंसारी ने दी जानकारी

विधायक अंसारी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि उनके चाचा मुख्तार अंसारी का कल रात (गुरुवार) इंतकाल हो गया था और शनिवार सुबह 10 बजे यूसुफपुर मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) के कालीबाग कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सबसे गुज़ारिश है कि मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ करें।’’ एक स्‍थानीय नागरिक ने बताया कि कालीबाग में ही अंसारी परिवार के लोगों को दफनाया जाता रहा है और मुख्तार को दफनाने के लिए उनके माता-पिता की कब्र के पास गड्ढा बनाया गया है।

कैसे हुई मुख्तार अंसारी की मौत

मुख्तार अंसारी को गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद बांदा जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी।

मुख्तार के परिजनों ने अंसारी को जेल में धीमा जहर देने का आरोप लगाया था। हालांकि, अंसारी के पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बांदा मेडिकल कालेज में शुक्रवार को अंसारी के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शाम पौने पांच बजे 26 वाहनों के सुरक्षा काफिले के साथ उसका शव करीब साढ़े आठ घंटे में लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद देर रात एक बजकर 10 मिनट पर उसके पैतृक आवास पर लाया गया।

रात से ही भीड़ जमा

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंसारी के आवास पर काफी भीड़ जमा हो गयी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बहुत से लोग पूरी रात वहां जमे रहे लेकिन सुबह तक भीड़ कुछ कम हो गई।

शनिवार सुबह से ही फिर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अंसारी के आवास पर उसके बड़े भाई गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, बड़े भाई व पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी, छोटा बेटा उमर अंसारी, भतीजा व विधायक सुहेब अंसारी समेत परिवार के अन्‍य सदस्‍य मौजूद हैं लेकिन मुख्तार के बड़े बेटे व विधायक अब्‍बास अंसारी के जनाजे में शामिल होने की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है। अब्‍बास अंसारी आपराधिक मामलों में कासगंज की जेल में निरुद्ध है।

Advertisement
First Published - March 30, 2024 | 9:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement