facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेशकों और उद्यमियों की समस्या का होगा तुरंत समाधान, योगी सरकार ने खोला नागरिक सुविधा केंद्र

Advertisement

यूपीसीडा के कानपुर मुख्यालय में पहली बार शुरू किए गए इस नागरिक सुविधा केंद्र के जरिए निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Last Updated- January 10, 2024 | 8:05 PM IST
किसानों को मुफ्त बिजली, लखनऊ मेट्रो का विस्तार, अनपरा में दो पावर प्लांट को मंजूरी, Yogi Cabinet Decisions: Free Electricity To Farmers, Next Phase of Lucknow Metro, Two Power Plants In Anpara

उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA ) में एक नागरिक सुविधा केंद्र की स्थापना की है।

यूपीसीडा के कानपुर मुख्यालय में पहली बार शुरू किए गए इस नागरिक सुविधा केंद्र के जरिए निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य में निवेश सम्बंधित वातावरण को बढ़ावा देने, विकास को सुविधाजनक बनाने और निवेशकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए यूपीसीडा विभिन्न कार्य करता रहता है। इसी क्रम में निवेश में वृद्धि और आवंटियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यूपीसीडा ने ग्राहकों के अनुभव और सेवा वितरण स्तर को बढ़ाने हेतु नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किया है।

UPCIDA अधिकारियों ने बताया कि सुविधा केंद्र के जरिए निवेशकों व उद्यमियों की समाधान प्रक्रिया को व्यवस्थित और तेज किया जाएगा। साथ ही यूपीसीडा से संबंधित प्रश्नों का समय पर समाधान हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस प्रक्रिया में समस्त विभागों से संबंधित प्रश्नों का निस्तारण करना शामिल है।

अधिकारियों का मुताबिक यूपीसीडा द्वारा संचालित नागरिक सुविधा केंद्र में औद्योगिक गतिविधियों से संबंधित क्वैरी डोमेन की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। जिसमें निवेश मित्र और निविदाओं के लिए रिफंड, लीज डीड रद्दीकरण, भवन योजना और ऑनलाइन आवेदन पूछताछ इत्यादि शामिल होगी।

आईजीआरएस, आवंटन, बुनियादी ढांचे और अन्य उपयोगिताओं से संबंधित प्रश्नों को उनके संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा, जिससे एक निर्बाध और कुशल समाधान प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। जिज्ञासाओं को आईवीआर प्रणाली के माध्यम से पंजीकृत किया जाएगा, जो ग्राहकों के लिए एक सहज उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस प्रदान करेगा, जिससे राज्य में निवेश के अवसर में बढ़ोतरी होगी।

यूपीसीडा के नागरिक सुविधा केंद्र पर समस्या बताने के लिए और समाधान पाने के लिए एक टोल फ्री नंबर 0120-4401000 भी जारी किया गया है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आए 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने में लगी योगी सरकार अगले महीने पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) का आयोजन करने जा रही है।

जीबीसी में 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक 10 लाख करोड़ का लक्ष्य हासिल भी कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि निवेश प्रस्तावों के अनुरूप जमीन आवंटन के साथ ही अनुमतियों, लाइसेंस सहित अन्य तरह की समस्याओं के तेजी से निराकरण में नागरिक सुविधा केंद्र सहयोगी साबित होगा।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 8:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement