facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी कर रहे हैं ‘यम-नियम’ का पालन, जानें इससे जुड़े कड़े नियमों के बारे में

Advertisement

'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले PM Modi 11 दिन का विशेष अनुष्ठान मना रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी भगवान राम से जुड़े देश में अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रह हैं।

Last Updated- January 19, 2024 | 4:08 PM IST
Prime Minister Narendra Modi

Ram Mandir Inauguration: देशभर में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 11 दिन का विशेष अनुष्ठान मना रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी भगवान राम से जुड़े देश में अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके अलावा, पीएम यम-नियम का पालन भी कर रहे हैं।

बता दें कि 11 दिन का अनुष्ठान पालन करते हुए पीएम मोदी ने बीते आठ दिनों से अन्न भी नहीं ग्रहण किया है।

आइए, जानते है यम-नियम के बारे में-

पीएम मोदी रामलला की मूर्ति के लिए मुख्य यजमान बने हैं। शास्त्रों में दिए गए नियमों के अनुसार, मूर्ति स्थापना के लिए जो शख्स मुख्य यजमान होता है उसे कठोर नियमों का पालन करना होता है, जिसे ‘यम नियम’ (Yam Niyam) कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या को लेकर लोगों में तगड़ी दीवानगी, स्केट्स या साइकिल क्या पैदल भी पहुंच रहे लोग

पीएम मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले यम नियम पालन करने का संकल्प लिया है। वह इस नियम का पालन 12 जनवरी 2024 से कर रहे हैं।

फर्श पर सो रहे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी द्वारा संकल्प में लिए गए यम-नियम अनुष्ठान का आज आठवां दिन है। यम नियमों का पालन करते हुए, पीएम मोदी फर्श पर केवल एक कंबल बिछा कर सो रहे हैं और अन्न त्याग कर सिर्फ नारियल पानी पी रहे हैं। बता दें कि यम नियम में प्रतिदिन स्नान, अन्न का त्याग और बिस्तर पर सोने का त्याग आदि जैसे कठोर नियमों का पालन करना होता है।

इसके अलावा, पीएम मोदी 11 दिवसीय अनुष्ठान के हिस्से के रूप में जल्दी उठकर भगवान से प्रार्थना करेंगे,व्यायाम करेंगे, दिन के कुछ समय मौन रहेंगे, थोड़ा और केवल सात्विक भोजन करेंगे, धार्मिक ग्रंथ पढ़ेंगे, साफ-सफाई रखेंगे और अपना काम खुद करेंगे।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम रंग में रंगे नई दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता जैसे कई शहरों के बाजार; बढ़ा व्यापार

पीएम मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक,इस भव्य समारोह में देश के राजनेता, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत समेत 7,000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement