facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP में तेज आंधी-बारिश ने ली 41 जानें, आम की फसल तबाह, नौतपा से फिर चढ़ेगा पारा

Advertisement

देर रात आए आंधी पानी ने जहां उत्तर प्रदेश के निवासियों को बेतहाशा गर्मी से राहत दी है वहीं इस आफत में 41 लोगों की मौत हो गई है और आम की तैयार हो रही फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ

Last Updated- May 22, 2025 | 8:38 PM IST
UP Rain
Photo: PTI

बुधवार देर रात हुई तूफानी बारिश में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हादसों में 41 लोगों की मौत हो गयी है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद व मेरठ सहित 25 जिलों में जमकर बारिश हुई है और कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। तेज अंधड़ और बारिश के चलते फल पट्टी क्षेत्र काकोरी-मलिहाबाद में दशहरी आम की तैयार हो रही फसल को नुकसान पहुंचा है।

आम की फसल को हुआ जबरदस्त नुकसान

गुरूवार सुबह ही स्थानीय मंडिया आंधी में गिरे कच्चे आमों से पट गयी हैं। आवक अधिक हो जाने के चलते बाजार में कच्ची दशहरी 15 रूपये किलो मिलने लगी है। बागवानों का कहना है कि पहले कीटों के प्रकोप ने और अब आंधी ने फसल का खासा नुकसान कर दिया है। बनारस, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर जैसे पूर्वी जिलों में सफेदा, लंगड़ा आमों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश और हवाओं के चलते सड़ी गरमी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में 5-7 डिग्री की गिरावट है।

Also read: बढ़ जाएगा UP वालों का बिजली बिल; खराब वसूली, मंहगी होती बिजली, बढ़ते घाटे के चलते लिया फैसला 

नौतपा से 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट एक दो दिन ही रहेगी और 25 मई से एक बार फिर से पारा 42 डिग्री के पार हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में 25 मई से नौ दिनों के लिए चलने वाले नौतपा का अंदेशा जताया है। वहीं दशहरी के बागवानों के लिए नौतपा फसल को प्राकृतिक रूप से पकने के लिए मुफीद बताया जा रहा है।

केरल में जल्द दस्तक देगा मॉनसून

गुरुवार सुबह भी प्रदेश के 39 जिलों में बारिश का एलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून अगले 4-5 दिनों में केरल पहुंच सकता है और इस बार समय से उत्तर प्रदेश में बरसात के शुरू हो जाने की उम्मीद है। समय से बरसात होने से किसानों के लिए धान की रोपाई में करने में आसानी होगी।

Also read: UP को मिलेगा चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी के गढ़ गोरखपुर में ₹236 करोड़ की लागत से होगा तैयार

गोरखपुर में रिकॉर्ड की गई सबसे ज्यादा बारिश

बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार तड़के तक चलता रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा 74 मिलीमीटर बारिश गोरखपुर में रिकॉर्ड की गई है। कई जिलों में 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली है जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। बारिश और आंधी से हुए हादसों में कासगंज में 5, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, लखीमपुर, नोएडा, इटावा जिलों में 3-3 लोगों की मौत हो गई है जबकि सहारनपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, झांसी और फतेहपुर में 2-2 लोगों की मौत हो गई है। ज्यादातर मौतें आंधी में बिजली के खंभे, टिन शेड गिरने व दीवारें आदि गिरने से हुई हैं।

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement