facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूपी में चांदी के सामानों की जोरदार मांग, त्योहारों के लिए ज्वैलर्स ने तैयार किए फैंसी आइटम

Advertisement

Demand for silver items in UP: खास होली के लिए लखनऊ के ज्वैलर्स ने चांदी की पिचकारी, रंगों की बाल्टी और गुलाल रखने की कटोरियां बाजार में उतारी हैं।

Last Updated- March 18, 2024 | 4:52 PM IST
Silver Items

इस बार होली में उत्तर प्रदेश की बाजारों में चांदी की पिचकारी और रंग खेलने के सामान धूम मचा रहे हैं। अवध की नवाबी परंपरा में चांदी की पिचकारी से होली खेलने को एक बार फिर से चलन में लाने के लिए राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजारों में कई आयटम मिल रहे हैं।

खास होली के लिए लखनऊ के ज्वैलर्स ने चांदी की पिचकारी, रंगों की बाल्टी और गुलाल रखने की कटोरियां बाजार में उतारी हैं। चांदी की पिचकारी या रंगो की बाल्टी महज सजावटी पीस नहीं बल्कि बाकायदा होली खेलने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं।

लखनऊ के मशहूर सर्राफा कारोबारी और आल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के यूपी संयोजक विनोद माहेश्वरी बताते हैं कि वैसे तो चांदी की पिचकारी और बाल्टी की बिक्री पिछले साल भी हुयी थी पर इस बार इसका ज्यादा जोर है। लोग रंग खेलने और प्रियजनों को भेंट देने के लिए इनकी खरीद कर रहे हैं।

विनोद के मुताबिक अवध में होली के त्यौहार पर दामाद के घर चांदी की पिचकारी भेंट करने या इससे होली खेलने की परंपरा रही है जो अब फिर से जिंदा हो रही है। उनका कहना है कि पिछले कई साल कोरोना महामारी की भेंट चढ़ जाने के बाद पिछले साल से बाजार बेहतर होना शुरु हुआ था। इस बार सर्राफा बाजार में पहले के मुकाबले तो खासी रौनक नजर आ रही है। खास बात यह है कि चांदी की पिचकारी हो, बाल्टी हो या कटोरियां ये सभी स्थानीय कारीगरों की मदद से तैयार हुयी हैं। खुद माहेश्वरी ने बिक्री के लिए चांदी की पिचकारी व रंगों की बाल्टी डिजाइन करवाई है।

लखनऊ के सर्राफा कारोबारियों के यहां चांदी की पिचकारी और बाल्टी अलग-अलग आकार और कीमतों में उपलब्ध हैं। विनोद माहेश्वरी बताते हैं कि चांदी की पिचकारी 200 व 250 ग्राम तो बाल्टी 500 और 700 ग्राम के वजन में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। पिचकारी 2000 रुपये से लेकर 50000 रुपये तक की कीमत में मौजूद है।

उनका कहना है कि सभी की जेब को ध्यान में रखते हुए चांदी की परत चढ़ी और प्लास्टिक के बेस वाली पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध हैं जिसकी कीमत 1000 रुपये से शुरु होकर 5000 और 10000 रुपये तक हैं।

ज्वैलर्स की दुकानों पर गिफ्ट बॉक्स के तौर पर भी होली के लिए चांदी के आयटम मौजूद हैं। इनमें गुलाल रखने के लिए चांदी की कटोरियों का सेट, तश्तरी, बाल स्वरूप में भगवान कृष्ण और पिचकारी वगैरा हैं। इत्र लगाने की सलाई सहित बोतल, सौंफ इलायची के डिब्बों के सजावटी सेट भी होली पर बाजार की मांग में हैं। पिछले साल की तुलना में देखें तो कीमतों में कोई खास इजाफा तो नहीं हुआ है पर इस बार चांदी की फैंसी पिचकारियों और बाल्टी की मांग जरुर बढ़ गयी है।

वहीं लखनऊ में सबसे बड़े चौक सर्राफा बाजार में कारोबारियों का कहना है कि सहालग का सीजन न होने के बाद भी खरीदारों की कमी नहीं है। इस बार त्योहार में बाजार में पहले जैसी रंगत नजर आ रही है और लोग खर्च करने से नहीं हिचक रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement