facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

योगी सरकार का बड़ा कदम: यमुना एक्सप्रेसवे पर तय होंगे नए बस रूट, जेवर से नोएडा तक अब नई कनेक्टिविटी

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जेवर हवाई अड्डे और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।

Last Updated- April 17, 2025 | 8:16 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Commons

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में लोगों के आवागमन की दिक्कतें दूर करने के लिए योगी सरकार यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में बसों का संचालन शुरू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग से यीडा क्षेत्र में बस संचालन के लिए नए रूटों के निर्धारण के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार जल्द ही जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा के लिए बस सेवा की शुरुआत करेगी। यीडा अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जेवर हवाई अड्डे और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा। इसके साथ ही यीडा क्षेत्र में दो अन्य नये बस रूटों का भी निर्धारण हुआ है।

यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में राज्य सड़क परिवहन विभाग ने तीन नये बस रूटों का निर्धारण किया है। जिनमें से सबसे प्रमुख जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा के परी चौक को जोड़ने वाला रूट है। इस 42 किलोमीटर लंबे  बस रूट का लाभ विशेष तौर पर  क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ जेवर हवाई अड्डे से आने वाले यात्रियों को ग्रेटर नोएडा से कनेक्ट करने के लिए मिलेगा। हालांकि जेवर हवाई अड्डे से परी चौक की कनेक्टिविटी के लिए वर्ष 2023 से एक बस सेवा चल रही है। यूपी सड़क परिवहन निगम ने इसके अलावा यीडा क्षेत्र में दो और नये बस रूटों का भी निर्धारण किया है। जिनमें से एक बॉटनिकल गार्डन से नोएडा के सेक्टर 20, 21 होते हुए कुलेसरा और भंगेल तक बस सेवा प्रदान करेगा।

दूसरा बस रूट यीडा के क्षेत्रीय कार्यालय से दनकौर गोल चक्कर और सेक्टर 17 होते हुए भंगेल तक 51 किलोमीटर लंबा है। इन रूटों पर बस संचालन का लाभ रबूपुरा,नोएडा के सेक्टर 17,20,21 और सेक्टर 26 के रहवासियों के साथ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों, परी चौक एवं जिलाधिकारी कार्यालय, जगत फार्म और सूरजपुर, कुलेसरा, भंगेल गांव के रहने वालों को मिलेगा।

गौरतलब है कि यीडा क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक इकाइयों और आवासीय परियोजनाओं के विकास होने के चलते  सार्वजनिक परिवहन की मांग बढ़ी है। इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा, परी चौक तक बस सेवा शुरू होने जा रही है। आने वाले दिनों में  दिल्ली से जेवर हवाई अड्डे तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की भी योजना है। इसके साथ ही दो अन्य बस रूट क्षेत्र के लोगों को परिवहन की अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगा।

NOIDA की रियल इस्टेट उगलेंगी सोना, बोनी कपूर बना रहे हैं 1000 एकड़ में World Class फिल्म सिटी

ज़ेवर एयरपोर्ट पर ट्रॉयल शुरू, रिकार्ड मुनाफा कमा रहे प्रॉपर्टी में इन्वेटमेंट करनेवाले

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement