facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत यूपी में स्मार्ट बिजली मीटर लगाना पकड़ेगा रफ्तार

Advertisement

अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एक महत्वपूर्ण बयान कहा कि प्रदेश में इसी माह 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ जाएगा।

Last Updated- December 03, 2023 | 10:02 PM IST
electricity bill

उत्तर प्रदेश में अब बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के 67 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का अनुबंध पत्र जारी कर दिया गया है।

केंद्र सरकार की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत यह देश में स्मार्ट मीटर लगाने के सबसे बड़ी परियोजना है जिसका अनुबंध पत्र इंटेलीस्मार्ट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। कंपनी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पीवीवीएनएल) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 14 जिलों में 67 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित करेगी।

इंटेलीस्मार्ट के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ), अनिल रावल का कहना है कि ये बड़ी परियोजनाएं एक बार फिर बिजली क्षेत्र में अग्रणी डिजिटलीकरण और उपयोगिताओं के लिए सबसे पसंदीदा डिजिटल भागीदार बनने में इंटेलीस्मार्ट की क्षमताओं में सरकार के विश्वास को दोहराती हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग परियोजनाओं का सफल कार्यान्वयन, निश्चित रूप से देश को नेट ज़ीरो प्रतिबद्धताओं को साकार करने में सहायता करेगा।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों से काम के बाद नए अनुबंध मिलने के बाद कंपनी देश भर में करीब 2 करोड़ घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाएगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीते सप्ताह विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में सड़क, बिजली और किसानों के साथ-साथ प्रदेश भर में राममय माहौल बनाने के लिए खजाना खोल दिया है।

अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एक महत्वपूर्ण बयान कहा कि प्रदेश में इसी माह 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ जाएगा, एटा के जवाहरपुर में 660 मेगावाट और ओबरा सी में भी 660 मेगावाट की यूनिट का उद्घाटन इसी माह किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि एनटीसीपी के सहयोग से 800 मेगावाट की दो यूनिट के संचालन की मंजूरी पिछले सप्ताह ही दी गई है। स्मार्ट मीटर ने बिजली संकट को काफी हद तक कम कर दिया है।

Advertisement
First Published - December 3, 2023 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement