facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या बन रहा है डेस्टिनेशन मैरिज करने वालों की पसंद, लिस्ट में इन शहरों के भी नाम

Advertisement

अयोध्या में सितारा होटल पंचवटी, रामायण, शान-ए-अवध में अगले कई महीनों तक के लिए बुकिंग फुल है और यही हाल इस शहर के बैंक्वेट और मैरिज लॉन का भी है।

Last Updated- February 29, 2024 | 12:27 PM IST
Ram Mandir Consecration
Representative Image

UP: शादियों के इस सीजन में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कहीं ज्यादा धर्मनगरी अयोध्या के होटलों, बैंक्वेट और मैरिज लॉन में रौनक नजर आ रही है। अयोध्या में सितारा होटल पंचवटी, रामायण, शान-ए-अवध में अगले कई महीनों तक के लिए बुकिंग फुल है और यही हाल इस शहर के बैंक्वेट और मैरिज लॉन का भी है।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से न केवल शादियों का पैटर्न बदला बदला है बल्कि डेस्टिनेशन मैरिज करने वालों की पसंद में भी बदलाव दिख रहा है। आम तौर पर आगरा, झांसी जैसे ऐतिहासिक व कार्बेट और दुधवा जैसे वन्यजीव अभ्यारणों के करीब डेस्टिनेशन मैरिज करने वालों की पहली पसंद अयोध्या, वाराणसी और मथुरा बन गया है। धार्मिक शहरों में भी शादियों के लिए लोगों की सबसे पहली पसंद बन कर अयोध्या उभरा है। अयोध्या में अभी पर्याप्त होटल, रिसोर्ट, गेस्ट हाउस उपलब्ध न होने की दशा में लोग लखनऊ-अयोध्या रोड पर बने मैरिज लॉन की भी जबरदस्त बुकिंग करा रहे हैं।

अयोध्या के साथ ही लोगों के बीच वाराणसी भी पसंदीदा डेस्टिनेशन मैरिज स्थल बन रहा है। इस बार सहालग में स्थानीय परिवारों से इतर बड़ी तादाद में बाहर से लोग वाराणसी में आकर शादी रचा रहे हैं। वाराणसी में शादियों में सजावट का कम करने वाले संतोष राय बताते हैं कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण और गंगा घाट पर भव्य आरती की शुरुआत के बाद से यह चलन तेजी से बढ़ा है। उनका कहना है कि पुराने शहर में काशी विश्वनाथ मंदिर व गंगा घाट के पास भव्य व बड़ी शादियों के लिए कम ही स्थान है और जो हैं भी वो बहुत महंगे हैं। इन हालात में लोग वाराणसी एयरपोर्ट के पास बने मैरिज लॉन को शादियों के लिए पसंद कर रहे हैं और काशी विश्वनाथ की थीम पर सजावट की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP के फूड सेक्टर में होगा 60000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश, 3000 लोगों को मिलेगी नौकरी

अयोध्या में हाल ही में वेडिंग प्लानिंग का काम शुरु करने वाले दीपक सिंह का कहना है कि मांग के मुताबिक अभी इस शहर में उस तरह की सुविधाएं नहीं है लिहाजा बहुत सी चीजें सजावट के लिए बाहर से मंगाना पड़ रही हैं। उनका कहना है कि भव्य शादियों के लिए अयोध्या में बामुश्किल दर्जनभर अच्छे होटल हैं और बुकिंग कहीं बड़े पैमाने पर आ रही है। शादियों के लिए लोगों को सुल्तानपुर, लखनऊ और बस्ती रोड पर बने मैरिज लॉन या रिसार्ट का रुख करना पड़ रहा है। हालांकि उनका कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सहालग में बढ़ी मांग और बाहर से पार्टियों के शादी के लिए यहां आने से कारोबार में खासी तेजी आयी है। दीपक बताते हैं कि अयोध्या के आसपास व लखनऊ तक से सजावट के लिए फूलों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है और इन्हें वाराणसी या कोलकाता से मंगाना पड़ रहा है। इसके अलावा बड़ी शादियों के लिए सजावट करने वाले कारीगर बिहार से बुलाए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मशहूर वेडिंग प्लानर लखनऊ के शम्सी सन्स से लेकर शुभ मंगल तक के पास इन दिनों शादियों में राम मंदिर की थीम पर सजावट की बुकिंग आ रही है। वेडिंग प्लानर रजनीश माथुर बताते हैं कि इस सहालग में बड़े पैमाने पर शादियों की थीम राम मंदिर है। लोगों को जयमाल स्थल व विवाह मंडप में बैकड्राप में राम मंदिर का मॉडल चाहिए तो अच्छे बजट वाले पूरे वैवाहिक स्थल को पौराणिक लुक देने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement