facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना में यूपी ने दिखाई रफ्तार, 36.34 लाख घर बनकर तैयार; इन सुविधाओं से हैं लैस

Advertisement

योगी सरकार ने गरीबों के दिए जाने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के घर बनाने में तेजी दिखाई है। पीएम आवास के निर्माण में प्रदेश में लगने वाले दिनों का औसत राष्ट्रीय औसत से भी कम

Last Updated- August 19, 2025 | 7:25 PM IST
PM Awas Yojana

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गरीबों के दिए जाने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनाने में तेजी दिखाई है। राष्ट्रीय स्तर पर पीएम आवास योजना के तहत घर बनाने में लगने वाले औसत 299 दिन की जगह उत्तर प्रदेश में इनका निर्माण मात्र 195 दिन में हो रहा है। वर्ष 2016-17 से 2024-25 के बीच 36.57 लाख आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष उत्तर प्रदेश ने अब तक 36.34 लाख आवासों का निर्माण पूरा कर लिया है। बाकी आवासों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके साथ ही, प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में भी उल्लेखनीय प्रगति के साथ 3.73 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 3.51 लाख आवास पूरे हो चुके हैं, जबकि 22 हजार आवासों पर तेजी से काम जारी है।

उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत यूपी 99.37 फीसदी  उपलब्धि के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर है। हालांकि सिक्किम 99.57 फीसदी के साथ पहले स्थान पर है जबकि उसका लक्ष्य केवल 1,399 आवासों का था। वहीं भारत सरकार के परफॉर्मेंस इंडेक्स, राजमिस्त्री प्रशिक्षण, सोशल ऑडिट, एरिया ऑफिसर एप पर इंस्पेक्शन, पात्र लाभार्थियों को भूमि पट्टा और आवास पूर्णता में उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है।

Also Read: UP में बर्ड फ्लू का कहर! रामपुर में 15000 मुर्गियों की मौत, योगी सरकार ने विभागों को कार्रवाई के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री आवास अब सिर्फ छत नहीं

उन्होंने बताया कि निर्मित आवासों को कन्वर्जेन्स के माध्यम से 99.39 फीसदी  शौचालय, 93.31 फीसदी बिजली कनेक्शन, 94.42 फीसदी एलपीजी कनेक्शन और 80.02 फीसदी पेयजल कनेक्शन से संतृप्त किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि इन विशेषताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास अब सिर्फ छत नहीं, बल्कि सुविधाओं से युक्त पूर्ण गृह बन रहे हैं।

लाभार्थियों को अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि शेष आवासों का निर्माण मानक एवं गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए। साथ ही लाभार्थियों को दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल जैसी योजनाओं से भी जोड़ा जाए, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो।

Also Read: UP: योगी सरकार का उद्योग बढ़ाने वाला कदम, चार कंपनियों को 44 करोड़ रुपये से अधिक का तोहफा

25 हजार महिला राजमिस्त्रियों को दी गई ट्रेनिंग

समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत बिजनौर जनपद की बोक्सा जनजाति के लिए स्वीकृत 145 आवासों में से 123 पूर्ण कर लिए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मॉडल आवास (ग्रामीण) के तहत 587 मॉडल हाउस बन चुके हैं, 190 निर्माणाधीन हैं। आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के वेरिफिकेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025-26 में 25 हजार महिला राजमिस्त्रियों को आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement