facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Assembly : मानसून सत्र में वित्त वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी उत्तर प्रदेश सरकार

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि मानसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट के लिए तैयारियां की जा रही हैं

Last Updated- July 04, 2023 | 7:11 PM IST
Uttar Pradesh Budget 2023

सफल वैश्विक निवेशक सम्मेलन के बाद पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों में जुटी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाएगी। यह चालू वित्तीय वर्ष का पहली अनुपूरक बजट होगा जिसमें औद्योगिक विकास के लिए धनराशि का आवंटन किया जाएगा।

प्रदेश सरकार 2024 के आम चुनाव से पहले कई बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में पेश किए गए लोक कल्याण पत्र के वादों को पूरा करने के लिए भी धनराशि का व्यवस्था अनुपूरक बजट में करेगी।

सितंबर के महीने में छोटे व मझोले उद्यमों के लिए नोयडा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के लिए भी धनराशि का आवंटन अनुपूरक बजट में किया जाएगा। इस ट्रेड शो का आयोजन उत्तर प्रदेश का एमएसएमई विभाग करा रहा है।

वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट के लिए तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न विभागों से धनराशि की मांग संबंधी प्रस्ताव मांगे गए हैं जिनके परीक्षण के बाद उन्हें शामिल किया जाएगा। जनवरी में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के पहले चरण का लोकार्पण होना है।

इससे पहले अयोध्या में चल रही कई बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के आवश्यक धन का इंतजाम भी अनुपूरक बजट में ही किया जाएगा। सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही नए बनने वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए धन का आवंटन भी अनुपूरक बजट में किया जाएगा। प्रयागराज में वर्ष 2025 में होने वाले कुंभ की तैयारियों के लिए भी बजट की व्यवस्था की जाएगी।

इससे पहले के वर्ष में योगी सरकार ने 6.15 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों ने औद्योगिक पार्कों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, एक्सप्रेस वे के दोनो तरफ क्लस्टर्स के निर्माण के लिए धन की आवश्यकता बतायी है। साथ ही नयी औद्योगिक नीति के तहत स्थापित होने वाली कई इकाइयों मे वाणिज्यिक उत्पादन शुरु हो चुका है। इन इकाइयों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए भी व्यवस्था अनुपूरक बजट में की जाएगी।

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6.90 लाख करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट पेश किया था। इससे पहले के वर्ष में योगी सरकार ने 6.15 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था और अलग-अलग समयों पर कुल 33769.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था।

वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार अनुपूरक बजट का आकार 18000 से 20000 करोड़ रुपये के आसपास रखा जा सकता है। इस अनुपूरक बजट पर अगले साल होने वाले आम चुनावों की छाया साफ नजर आएगी।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement