facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेश

Advertisement

बैठक मे बताया गया कि विगत वर्ष के अंत तक कुल 127 इकाईयों की सब्सिडी के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में 311 इकाइयों को सब्सिडी दी गई जो कि 144.88 फीसदी अधिक है।

Last Updated- February 19, 2026 | 3:33 PM IST
food processing

उत्तर प्रदेश में जल्दी ही 500 करोड़ रूपये के निवेश से खाद्य प्रसंस्करण की 22 नई परियोजनाओं पर काम शुरू होगी। उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत गठित राज्य स्तरीय इम्पावर्ड समिति (एसएलईसी) ने अपनी बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। नीति के तहत इन प्रस्तावों के द्वारा स्थापित होने वाली इकाइयों को राज्य सरकार की ओर से कुल 55 करोड़ रूपये अनुदान मिलेगा।

खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों ने बताया की नीति के अब तक एसएलईसी ने 460 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें बरेली जिला कुल स्वीकृत 33 परियोजनाओं के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर, वहीं कानपुर नगर 24 परियोजनाओं के साथ दूसरे जबकि 22 परियोजनाओं के साथ आगरा एवं रामपुर तीसरे स्थान पर है।

बुधवार को राज्य स्तरीय इम्पावर्ड समिति की बैठक में पेश किए गए 22 प्रस्तावों में कानपुर के 3, कुशीनगर, सुल्तानपुर, नोयडा, कौशांबी, वाराणसी, शामली, गोरखपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, एटा से एक-एक जबकि बाराबंकी व अमेठी के दो-दो प्रस्ताव शामिल थे। बैठक मे बताया गया कि विगत वर्ष के अंत तक कुल 127 इकाईयों की सब्सिडी के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में 311 इकाइयों को सब्सिडी दी गई जो कि 144.88 फीसदी अधिक है। बीते साल जहां 13 करोड़ रूपये सब्सिडी के मद में खर्च हुए थे वहीं इस साल यह 111.67 करोड़ रूपये रहा है।

Also Read: भारत बनेगा एआई स्किल डेवेलपमेंट का केंद्र, माइक्रोसॉफ्ट करेगी बड़े पैमाने पर निवेश

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। यूपी की खाद्य प्रसंस्करण नीति से निवेश, रोजगार और निर्यात को नई रफ्तार मिल रही है।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि अमेठी एवं सुलतानपुर पशु एवं कुक्कुट चारा उत्पादन एवं बरेली, रामपुर, सहारपुर एवं पीलीभीत फ्रोजेन फल एवं सब्जियों तथा मशरूम उत्पादन के हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि संबन्धित विभागों एवं उद्यमियों के साथ पाक्षिक वर्चुवल मीटिंग की जाय एवं प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही में तेजी लायी जाय।

Advertisement
First Published - February 19, 2026 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement