facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड का कब आएगा रिजल्ट, क्या है लिंक, 55 लाख से ज्यादा छात्रों को यहां मिलेगी लेटेस्ट जानकारी

Advertisement

UPMSP ने 22 फरवरी 2024 से लेकर 9 मार्च 2024 तक कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। नतीजे जारी करने की तैयारी पूरी तरह से हो चुकी है।

Last Updated- April 15, 2024 | 6:49 PM IST
UP Board 10th 12th Result 2024: When will the UP Board result come, what is the link, more than 55 lakh students will get the latest information here UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड का कब आएगा रिजल्ट, क्या है लिंक, 55 लाख से ज्यादा छात्रों को यहां मिलेगी लेटेस्ट जानकारी

UPMSP Board 10th 12th Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिधा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट्स को लेकर 55 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के एग्जाम के रिजल्ट्स जारी करने जा रहा है। परीक्षा में बैठे सभी छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गौरतलब है कि साल 2024 के बोर्ड में हाई स्कूल के 29,47,311 छात्र और इंटरमीडिएट के 25,77,997 छात्रों ने नामांकन कराया था। इस लिहाज से दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 55,25,308 छात्रों ने नामांकन कराया था, लेकिन बाद में 300,000 से ज्यादा छात्रों ने अपनी परीक्षा बीच में ही छोड़ दी।

कैसे चेक करें UP Board के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स

यूपी बोर्ड की तरफ से जब भी रिजल्ट का ऐलान किया जाता है, उसकी जानकारी upresults.nic.in पर दे दी जाएगी। इसके अलावा छात्र upmsp.edu.in, upresults.nic.in और result.upmsp.edu.in पर भी अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

किस तारीख को जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

UPMSP ने 22 फरवरी 2024 से लेकर 9 मार्च, 2024 तक कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। यूपी बोर्ड ने अभी तक एग्जाम के रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। मगर नतीजे जारी करने की तैयारी पूरी तरह से हो चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक UPMSP ने 30 मार्च, 2024 को ही दोनों कक्षाओं की कॉपी को चेक करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया था।

रिजल्ट के लिए ज्यादा इंतजार अब नहीं करना पड़ेगा क्योंकि 20 अप्रैल या उसके बाद किसी भी दिन, किसी भी समय रिजल्ट आ सकता है। हालांकि, कई जगह अफवाहें फैलीं कि यूपी बोर्ड आज ही यानी 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर देगा लेकिन ऐसा कुछ ऑफिशियली नहीं था। बोर्ड की तरफ से आज रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। छात्रों को अभी 4 दिन का कम से कम इंतजार करना होगा। 20 अप्रैल से किसी भी दिन रिजल्ट आ सकता है। बता दें कि पिछले साल यानी 2023 के बोर्ड के रिजल्ट्स 25 अप्रैल को जारी किए गए थे।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement