facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Budget 2023 : यूपी में नई इंडस्ट्रियल यूनिट्स की स्थापना को बढ़ावा देने वाला बजट

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 6:45 PM IST
Uttar Pradesh Budget 2023

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के इस बजट में हाल ही में संपन्न हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन (GIS) की भी साफ छाप नज़र आयी है। बड़ी तादाद में मिले निवेश प्रस्तावों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक्सप्रेस वे किनारों पर औद्योगिक निर्माण कांप्लेक्स बनाने का एलान वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में किया है।

बजट के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे किनारों पर चार इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग कांप्लेक्स बनेगे तो बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों ओर द कांप्लेक्स तैयार किए जाएंगे। इन स्थानों पर बड़े पैमाने पर औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए जमीन दी जाएगी।

बजट में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के दोनो और औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साथ जोड़ा गया है।

इसके साथ ही बजट में रक्षा गलियारे में ढांचागत सुविधाओं के विकास के लिए 55 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। निवेशक सम्मेलन में कई छोटे व बड़े उद्यमियों ने रक्षा गलियारे में अपनी इकाई लगाने के प्रस्ताव दिए हैं।

सम्मेलन में हुए सबसे ज्यादा एमएसएमई सेक्टर के एमओयू के मद्देनजर उन्हें विपणन आदि की सुविधाएं देने के लिए यूनिटी माल बनाने का प्रस्ताव भी सालाना बजट में है। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत बनने वाले सामानों व हस्तशिल्प के उत्पादों की बिक्री के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से यूनिटी माल की स्थापना की जाएगी।

फार्मा पार्क की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान

आईटी सेक्टर मे स्टार्टअप के लिए 60 करोड़ रुपये तो इन्क्यूबेटर्स को बढ़ावा देने के ले 100 करोड़ रुपये सीड फंड की स्थापना का एलान उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला है।

पहली बार बजट में फार्मा पार्क की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निवेशक सम्मेलन में बड़े पैमाने पर फार्मा क्षेत्र व मेडिकल डिवाइस इकाई लगाने संबंधी प्रस्ताव भी प्राप्त हुए थे।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement