facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Budget 2024: महाकुंभ 2025 को लेकर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, इतने करोड़ रुपये आवंटित करने का रखा प्रस्ताव

Advertisement

UP वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में Budget 2024 को पेश करते हुए कहा कि महाकुम्भ-2025 के तहत विभिन्न कार्यों के लिये 100 करोड़ रु की राशि का प्रस्ताव रखा गया है।

Last Updated- February 05, 2024 | 3:23 PM IST
UP Assembly Budget Session
UP Assembly Budget Session

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने पर खास जोर दिया है। सरकार ने अगले साल होने वाले महाकुम्भ के लिये बजट में 100 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि महाकुम्भ-2025 के तहत विभिन्न कार्यों के लिये 100 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के लिये बजट में 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट में श्रंगवेरपुर में निषाद राज गुहा सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना के लिये 14.68 करोड़, आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना के लिये 11.79 करोड़ तथा महर्षि वाल्मीकि सांस्कृतिक केन्द्र, चित्रकूट की स्थापना के लिये 10.53 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, लखनऊ, विन्ध्याचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम, गढ़मुक्तेश्वर, शुकतीर्थ धाम, मां शाकुम्भरी देवी, सारनाथ एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Interim Budget 2024 Review: रबी की फसल का पड़ेगा असर, ग्रामीण मांग के मुताबिक तैयार हो रहा FMCG सेक्टर

उन्होंने कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना’’ के तहत उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल को विकसित किए जाने की योजना है। खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2023 में जनवरी से अक्टूबर तक 37 करोड़ 90 लाख से अधिक पर्यटक आये, जिनमें घरेलू पर्यटकों की संख्या लगभग 37 करोड़ 77 लाख तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 13 लाख 43 हजार रही। खन्ना ने कहा कि भारत की संस्कृति धार्मिक, बौद्धिक, वैज्ञानिक रूप से अत्यन्त समृद्ध रही है।

दुनिया के लिये यह एक आश्चर्य का विषय रहा है कि इतनी प्राचीन संस्कृति संदियों तक बाहरी आक्रमणों के बावजूद किस तरह अब भी अविच्छिन्न बनी हुई है। यह उनके लिये आश्चर्य का विषय हो सकता है लेकिन हमारे लिये यह जीवनशैली है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा नदी तक मार्ग के विस्तार-सौंदर्यीकरण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में चार से पांच गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने के लिए पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित वृद्धि के मद्देनजर तीन मार्गों के चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण और छह स्थानों पर पार्किंग तथा जन सुविधाओं के विकास का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 3:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement