facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकस

Advertisement

वित्त विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस बार के बजट में सरकार का मुख्य फोकस प्रदेश के विकास और आम लोगों की सुविधाओं पर रहेगा

Last Updated- February 08, 2026 | 6:30 PM IST
Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है। प्रदेश सरकार ने बीते साल 8.08 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जबकि दिसंबर में 24,496.98 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लाया गया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति के अब तक तय कार्यक्रम के मुताबिक यह सत्र 20 फरवरी तक चलेगा, जबकि सालाना बजट बुधवार 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। इस बार करीब 9 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किए जाने का अनुमान है। बुधवार सुबह मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें बजट प्रस्ताव पर सहमति दी जाएगी।

विकास और जनसुविधाओं पर रहेगा बजट का फोकस

वित्त विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस बार के बजट में सरकार का मुख्य फोकस प्रदेश के विकास और आम लोगों की सुविधाओं पर रहेगा। खासतौर पर सड़क, पुल, शहरी विकास और बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर खर्च किए जाने की संभावना है। अनुमान है कि कुल बजट का करीब 25 फीसदी हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर, 15 फीसदी शिक्षा, 12 फीसदी कृषि, 8 फीसदी स्वास्थ्य और 5 फीसदी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य विकास के साथ-साथ वित्तीय संतुलन बनाए रखना भी है।

Also Read: अमेरिकी टैरिफ का घटना उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी से कम नहीं, लेदर इंडस्ट्री को भी लगेंगे पंख

विधानसभा के बजट सत्र से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सदन के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा की गई। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, एनडीए के सहयोगी दलों से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के डॉ. संजय निषाद के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। बैठक में सदन के प्रभावी संचालन पर विचार-विमर्श किया गया।

विपक्ष कर सकता है हंगामा!

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के समय विपक्ष के हंगामे के पूरे आसार हैं। विपक्षी समाजवादी पार्टी सदन में मतदाता सूची पुनरीक्षण, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दे उठाते हुए उन पर चर्चा की मांग करेगी। बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद हाल के दिनों में दिवंगत हुए विधायक, जिनमें फरीदपुर (बरेली) से श्याम बिहारी लाल तथा सोनभद्र से विजय सिंह गोंड शामिल हैं, को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो शुक्रवार तक जारी रहेगी। अगले सप्ताह से बजट पर विस्तृत चर्चा शुरू होगी, जो 20 फरवरी तक चलेगी।

Advertisement
First Published - February 8, 2026 | 6:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement