facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Budget: 2 फरवरी से शुरू होगा बजट सेशन, 6 तारीख को विधानसभा में पेश होने की संभावना

Advertisement

UP Budget: बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक पहली फरवरी को बुलाई जाएगी और उसी दिन कार्यमंत्रणा समिति की भी बैठक होगी।

Last Updated- January 21, 2024 | 7:59 PM IST
Ahead of LS Polls Yogi Govt likely to table supplementary budget in the winter session
Representative Image

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 6 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सालाना बजट पेश कर सकती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत दो फरवरी को हो रही है। लोकसभा चुनाव का साल होने के चलते इस बार के बजट में कई लोकलुभावन योजनाओं का एलान किया जा सकता है।

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बजट सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले प्रदेश मंत्रिपरिषद ने बजट सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। विधानसभा का सत्र 9 फरवरी तक चलने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि 5 अथवा 6 फरवरी को सालाना बजट पेश किया जा सकता है।

भारी-भरकम बजट की उम्मीद

लोकसभा चुनावों के चलते इस बार का बजट 7.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। बीते साल प्रदेश सरकार ने 6.90 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसके बाद बीते साल नवंबर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 28760.67 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था। इस बार चुनावों के चलते योगी सरकार भारी भरकम बजट पेश कर सकती है।

किन-किन योजनाओं के लिए बजट में आवंटन की संभावना?

बजट में विकास की नई योजनाओं के साथ ही चल रही बड़ी परियोजनाओं जैसे गंगा एक्सप्रेस वे, जेवर एयरपोर्ट, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण व मेट्रो परियोजनाओं के लिए धनराशि का आवंटन किया जा सकता है।

बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक पहली फरवरी को बुलाई जाएगी और उसी दिन कार्यमंत्रणा समिति की भी बैठक होगी।

उत्तर प्रदेश बजट में और क्या है उम्मीदें?

सत्र में प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के साथ ही माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के मामले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट पेश की जा सकती है। निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले होने वाले इस सत्र में विपक्ष की ओर से गन्ना मूल्यों में मामूली बढ़ोतरी, किसानों की समस्याएं व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement