facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: नए बिजली कनेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव, लगाए जाएंगे सिर्फ स्मार्ट प्रीपेड मीटर

Advertisement

प्रदेश में अब तक 37 लाख मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की शुरुआत सरकारी आवासों से की गयी थी।

Last Updated- September 11, 2025 | 2:48 PM IST
Uttar Pradesh Smart Meter

उत्तर प्रदेश में अब बिजली का नया कनेक्शन पोस्टपेड नहीं मिलेगा। सभी तरह के नए घरेलू कनेक्शनों के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के प्रबंध निदेश पंकज कुमार ने नए कनेक्शनों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ लगाने के निर्देश जारी के हैं। प्रदेश के सभी विद्युत वितरण निगमों को यह निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 37 लाख मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की शुरुआत सरकारी आवासों से की गयी थी। निर्देशों के मुताबिक अब नए कनेक्शन पर सीधे स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। प्रंध निदेशक ने कहा कि नयी व्यवस्था के तहत भविष्य में मीटर बदलने की जरूरत नहीं होगी।

वहीं कॉरपोरेशन अध्यक्ष आशीष गोयल ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की गलतफहमियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर की जॉच के लिये जो चेक मीटर लगे हुए हैं उन दोनों की रीडिंग के मिलान की रिपोर्ट को प्रचारित करके उपभोक्ताओं को बताया जाए। साथ ही पहले से लगे जिन स्मार्ट मीटर में पैसा बकाया दिखा रहा है उन उपभोक्ता को फोन करके पैसा जमा करवाया जाए ताकि विद्युत विच्छेदन की नौबत न आये।

अध्यक्ष ने बताया कि जहां भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं वहाँ तीन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना हैं। पहला जहां उपभोक्ताओं के पुराने मीटर को बदलकर नया स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है वहां उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर के लिए किसी तरह की धनराशि नहीं ली जानी है। दूसरा जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब है उन मीटरों को भी स्मार्ट मीटर से बदलने में स्मार्ट मीटर के लिए कोई धनराशि नहीं ली जानी है। तीसरा नए कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विद्युत नियामक आयोग द्वारा अनुमोदित कास्ट डाटा बुक के अनुसार ही स्मार्ट मीटर की धनराशि ली जाएगी।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement