facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: CM योगी ने महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना में हमीरपुर को भी शामिल करने का दिया निर्देश

Advertisement

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और भारत सरकार के बीच इस परियोजना को लेकर करार हुआ है।

Last Updated- August 13, 2024 | 8:13 PM IST
UP: CM Yogi directed to include Hamirpur in the ambitious Ken-Betwa link project UP: CM योगी ने महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना में हमीरपुर को भी शामिल करने का दिया निर्देश

नदियों को जोड़ने की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत अब बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले को भी जोड़ा जाएगा। इस परियोजना से बुंदेलखंड के पांच जिलों को साल भर पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा के दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिये।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और भारत सरकार के बीच इस परियोजना को लेकर करार हुआ है। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश के 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसमें सबसे ज्यादा पानी की कमी से जूझ रहे बुंदेलखंड के बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों को लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि 221 किलोमीटर लंबी केन बेतवा लिंक चैनल में से उत्तर प्रदेश में 21 किमी लिंक चैनल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है। इसके लिए केन बेतवा लिंक नहर निर्माण खंड 2 के अधिशासी अभियंता को नोडल बनाया गया है। परियोजना का पूरा होना के बाद बुंदेलखंड के जिलों से गुजरने वाली दोनों नदियों केन और बेतवा में साल भर पानी मौजूद रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभान्वित होने वाले जनपदों में हमीरपुर को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बने कि बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जनपदों के साथ साथ हमीरपुर की कृषि भूमि को भी इस परियोजना का लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बांधों के डी सिल्टिंग का कार्य तेजी से पूरा करें। उन्होंने आगरा में ताज के पास रबर डैम बनाने की जरूरत बताई है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी में करंट और सिल्ट ज्यादा है। ऐसे में एक बांध के जरिए इसे कम किया जा सकता है, जिससे भविष्य में कभी अयोध्या पर आने वाले किसी खतरे को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आईआईटी से सलाह ली जा सकती है। उन्होंने तराई की नदियों को चैनलाइज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही नदियों के डी सिल्टिंग के लिए विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement