facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP GIS 2023: उप्र में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा Aditya Birla Group

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 2:56 PM IST
The state is becoming the growth engine of the country's development, investment is increasing in UP देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा प्रदेश, यूपी में बढ़ रहा निवेश

आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla Group) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने विभिन्न क्षेत्रों में 25,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने यहां ‘उप्र वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ में कहा कि राज्य में यह निवेश मसलन सीमेंट, धातु, रसायन, वित्तीय सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई स्थित कंपनी के स्वामित्व वाले सात कारोबार की उप्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

इनमें कुल 40,000 करोड़ रुपये का निवेश है और यहां 30,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। बिड़ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण स्थापित कर रहा है। फिर चाहे वह अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास की बात हो या प्रभावी शासन के पेशकश करने की।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में, यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं सृजित कर रहा है। बिड़ला ने कहा, ”हम राज्य के त्वरित विकास से प्रोत्साहित हैं। हम इसके औद्योगिक विकास में शुरुआती निवेशक रहे। आज, राज्य सही मायने में उन महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है जो भारत के आर्थिक विकास को पांच हजार अरब डॉलर के बाजार की ओर ले जा रहा है। इसलिए, हम अपने कारोबार- सीमेंट, धातु, रसायन, वित्तीय सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा में 25,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा कि निवेशक पहले से ही उत्तर प्रदेश के बदलते परिदृश्य पर ध्यान दे रहे हैं। राज्य ने सितंबर 2022 को समाप्त पिछले तीन वर्षों में 1.1 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित किया है।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 2:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement