facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP GIS 2023: Reliance अगले चार वर्षों में यूपी में 75,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी- Ambani

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 2:02 PM IST
Reliance AGM 2023: Mukesh Ambani
PTI

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अगले चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में 5जी सेवाएं पहुंच, खुदरा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के विस्तार पर 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ में शुक्रवार को यह घोषणा की।

इसके अतिरिक्त, अंबानी ने जैव-ऊर्जा कारोबार में पेट्रोरसायन से दूरसंचार समूह की शुरुआत की भी घोषणा की। इसमें कृषि अपशिष्ट को गैस में बदलना शामिल है। इसका उपयोग हल्के रसोई चूल्हे चलाने, औद्योगिक मशीनरी चलाने और बिजली वाहन चलाने के लिए किया जा सकता है।

अंबानी ने कहा कि उनका समूह अगले 10 महीनों में 10 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करेगा और पूरे राज्य में 5जी सेवाएं भी शुरू करेगा। उन्होंने कहा, ”हमारी अगले चार वर्षों में उप्र में जियो, खुदरा और नवीकरणीय व्यवसायों में 75,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश करने की योजना है।” अंबानी ने कहा, ”इन नए निवेशों से राज्य में एक लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे।”

यह निवेश राज्य में पहले से निवेश किए गए 50,000 करोड़ रुपये के अलावा होगा। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो दिसंबर, 2023 तक राज्य के हर इलाके और ग्रामीणों में 5जी सेवाएं शुरू कर देगी।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement