facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP सरकार नोएडा फिल्म सिटी के लिए नए टेंडर जारी करेगी, दिग्गज अमेरिकी कंपनियां लगाएंगी पैसा

Advertisement

फिल्म निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों अमेरिका की यूनिवर्सल स्टूडियो और 20 सेंचुरी फॉक्स ने यूपी की फिल्म सिटी परियोजना में भागीदार बनने की इच्छा जाहिर की है।

Last Updated- July 17, 2023 | 1:15 PM IST
The state is becoming the growth engine of the country's development, investment is increasing in UP देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा प्रदेश, यूपी में बढ़ रहा निवेश

दो बार निवेशकों को आकर्षित करने में विफल रहने के बाद अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लिए हालीवुड की प्रतिष्ठित कंपनियों ने रुचि दिखाई है। फिल्म निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों अमेरिका की यूनिवर्सल स्टूडियो और 20 सेंचुरी फॉक्स ने यूपी की फिल्म सिटी परियोजना में भागीदार बनने की इच्छा जाहिर की है। इसके अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मकार राजामौली ने भी यहां स्टूडियो बनाने की रुचि दिखायी है।

दुनिया की प्रतिष्ठित फिल्म निर्माण कंपनियों व भारतीय फिल्मकारों से बातचीत के बाद अब यमुना एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) नए सिरे से शर्तें तय कर तीसरी बार वैश्विक निविदा आमंत्रित करेगा। दो बार नाकामी हाथ लगने के बाद इस बार यीडा अधिकारियों ने देश-विदेश की कई बड़ी फिल्म निर्माता कंपनियों व चोटी के फिल्मकारों से पहले बातचीत की और उसके बाद निविदा की शर्तों को नए सिरे से तय करने का फैसला किया। प्री बिड चर्चा में हालीवुड की नामचीन कंपनियों के अलावा दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत और फिल्म कंपनी ट्यूलिप ने भी फिल्म सिटी में निवेश की इच्छा जताई है।

यीडा ने सबसे पहले बीते साल नवंबर में और फिर इसी साल मार्च में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। हालांकि दोनो बार फिल्म सिटी के लिए कंपनियां आगे नहीं आयी थी। इसके बाद अब फिल्मकारों, निर्माता कंपनियों से बातचीत के बाद पूरी प्रक्रिया में बदलाव कर नयी शर्तों के साथ निविदा जारी करने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें : UP: सरकार ने सस्ता किया लखनऊ, कानपुर में टमाटर का दाम, मगर नहीं खरीद सकते इससे ज्यादा

यमुना अथॉरिटी में बनने वाली फिल्म सिटी का निर्माण चार चरणों में करने और निवेशकों को अतिरिक्त रियायत देने का भी प्रस्ताव बन रहा है। साथ ही पहले की शर्तों के मुताबिक अब निर्माता कंपनी को प्रदेश सरकार को हर साल 25 करोड़ रुपये का प्रीमियम देने की शर्त की बजाय मुनाफे में हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखा जाएगा। आंतरिक विकास में कंपनियों को छूट के साथ उन्हें डिजाइन में भी छूट दी जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी में 1000 एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी को पहले चरण में 250 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इस क्षेत्रफल में फिल्म इंस्टीट्यूट, होटल व स्टूडियो बनेंगे। फिल्मसिटी की विकासकर्ता कंपनी को 90 साल के लिए लाइसेंस दिया जाना भी निविदा की शर्तों में शामिल होगा।

यीडा अधिकारियों के मुताबिक फिल्म निर्माता कंपनियों व फिल्मकारों के सुझाव के मुताबिक निविदा शर्तों में बदलाव कर उसे औद्योगिक विकास विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द ही फिर से वैश्विक निविदा आमंत्रित की जाएगी।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 1:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement