facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPITS 2025: निर्यात, निवेश और इनोवेशन के साथ मुंबई में उतरेगी योगी सरकार की ‘टीम यूपी’

Advertisement

UPITS 2025: रोड शो में उत्तर प्रदेश के टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग तथा ओडीओपी जैसे ब्रांड्स की दमदार प्रस्तुतियां होंगी।

Last Updated- July 24, 2025 | 3:12 PM IST
Yogi Adityanath
UP CM Yogi Adityanath (File Photo)

UPITS 2025: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी ताकत की साक्षी बनने जा रही है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 से पहले देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में आयोजित किए जा रहे रोड शो की श्रृंखला में यह चौथा मेगा आयोजन 25 जुलाई को मुंबई के चर्चगेट स्थित आईएमसी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वालचंद हीराचंद हॉल में आयोजित होगा। दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों में हुए आयोजनों में निवेशकों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और उद्योगजगत से जुड़े लोगों ने उत्तर प्रदेश की नीतियों पर जिस भरोसे और उत्साह के साथ सहभागिता की, उसने यूपी को एक नई पहचान दी है। अब मुंबई में यह आयोजन न केवल निवेश की नई संभावनाओं को खोलेगा, बल्कि यूपी के व्यापारिक विजन को देश और दुनिया के सामने और मजबूती से रखेगा।

ग्लोबल ट्रेड हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

इस मेगा रोड शो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार के निर्यात विजन 2025 को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है। इस आयोजन का नेतृत्व राज्य सरकार के एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान करेंगे। ‘टीम योगी’ के अधिकारी राज्य में हो रहे बुनियादी बदलावों, बेहतर अधोसंरचना, उद्योग मित्र नीतियों और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सुधारों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विदेशी राजनयिक, दूतावास अधिकारी, उद्योग संगठन, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, निवेशक, तकनीकी स्टार्टअप्स और एमएसएमई बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

बेंगलुरू के बाद मुंबई में दिखेगी यूपी की टेक, फूड और टेक्सटाइल पावर

रोड शो में उत्तर प्रदेश के टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग तथा ओडीओपी जैसे ब्रांड्स की दमदार प्रस्तुतियां होंगी। बेंगलुरू में यूपी की औद्योगिक शक्ति को मिली सराहना के बाद अब मुंबई में यह एक और बड़ा मंच होगा जहां यूपी के इनोवेशन और इंटीग्रेशन का प्रभाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर है। ओडीओपी के माध्यम से हर जिले की पहचान को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहुंचाया जा रहा है। यह रोड शो न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भी स्थापित करेगा।

अहमदाबाद में होगा अंतिम पड़ाव

मुंबई के बाद इस रोड शो श्रृंखला का अंतिम आयोजन 30 जुलाई को अहमदाबाद में होगा। इन सभी आयोजनों का मकसद 25 से 29 सितंबर 2025 के बीच ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के प्रति उत्साह और भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह ट्रेड शो ‘इनोवेट, इंटीग्रेट, इंटरनशनलाइज’ के विजन के साथ उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कारोबारी मानचित्र पर एक मजबूत पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

Advertisement
First Published - July 24, 2025 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement