facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

योगी सरकार संवारेगी UP की विरासत! 11 ऐतिहासिक इमारतों का होगा कायाकल्प, पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी

Advertisement

योगी सरकार ने 11 विरासत भवनों और किलों को होटल और सांस्कृतिक केंद्रों में बदलने की योजना शुरू की है, जिससे पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Last Updated- July 13, 2025 | 3:38 PM IST
alambagh palace
लखनऊ का प्रसिद्ध आलमबाग भवन | फोटो: Commons

उत्तर प्रदेश के महोबा में मौजूद पेशवा बाजीराव की प्रेमिका व पत्नी मस्तानी का महल, पहले स्वतंत्रता संग्राम का गवाह रहा लखनऊ का आलमबाग भवन, कोठी दर्शन विलास सहित कई धरोहर इमारतें अब निजी क्षेत्र के सहयोग से संवारी जाएंगी। प्रदेश के मशहूर विरासत स्थलों में से कई को होटल में भी बदला जाएगा।

योगी सरकार प्रदेश के 11 विरासत भवनों और किलों को भव्य पर्यटन स्थलों में बदलेगी। इनमें से कई किले इतिहास में अपनी खास उपस्थिति रखते हैं तो कई अपने स्थापत्य के चलते दुनिया भर में जाने जाते हैं। योगी सरकार ने खंडहर में तब्दील हो रहे राज्य के ऐतिहासिक धरोहरों को नया जीवन देने के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं। इनके संरक्षण, मरम्मत, सजावट व देखरेख का काम निजी संस्थाओं को सौंपा जाएगा। निजी हाथों में जाने और सजने-संवरने के बाद इन स्थानों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और रोजगार पैदा होगा।

पर्यटन विभाग प्रदेश के 11 पुराने किलों और भवनों को चमकाने की तैयारी में है। विभाग ने एजेंसियों के माध्यम से इसके लिए अनुरोध प्रस्ताव (RFP) आमंत्रित किया है। ये काम निजी सार्वजनिक सहभागिता (PPP) के तहत होगा, जहां एजेंसी इन जगहों को डिजाइन करेगी, बनाएगी, पैसे लगाएगी, चलाएगी और बाद में सरकार को सौंप देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुरू होने जा रही इस पहल से न सिर्फ इन विरासत किलों और भवनों का इतिहास बचेगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन बढ़ेगा और हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

Also Read: पेड़ों से सजेगा उत्तर प्रदेश, एक ही दिन में लगाए गए 37 करोड़ पौधें; जियो टैगिंग से होगी निगरानी

इन 11 विरासत स्थलों में ललितपुर का तालभेहट किला, बांदा का रनगढ़ और भुरागढ़ किला, गोण्डा की वजीरगंज बारादरी, लखनऊ का आलमबाग भवन, गुलिस्तान-ए-एरम और दर्शन विलास, कानपुर की टिकैत राय बारादरी, महोबा का मस्तानी महल और सेनापति महल, झांसी का तहरौली किला और मथुरा का सीताराम महल या कोटवान किला शामिल हैं।

ये सभी जगहें अपनी खास वास्तुकला और इतिहास की कहानियों के लिए मशहूर हैं। इनका पुनरुद्धार करके इन्हें होटल, सांस्कृतिक केंद्र या संग्रहालय में बदला जाएगा, ताकि पर्यटक यहां ठहर सकें और इतिहास को करीब से महसूस कर सकें। बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में ये योजना खास तौर पर फायदेमंद होगी, जहां पर्यटन बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इससे यूपी की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के साथ-साथ आधुनिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन विभाग के मुताबिक, ये परियोजना न सिर्फ इन पुरानी इमारतों को नया रूप देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगी। हाल ही में अयोध्या, काशी, और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों के साथ-साथ राज्य के अन्य प्राचीन मंदिरों और तीर्थ स्थलों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। वर्ष 2024 में 65 करोड़ पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थलों का दौरा किया, जो इस साल और भी बढ़ सकता है।

Advertisement
First Published - July 13, 2025 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement