facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में लगेंगे नए पंप स्टोरेज प्लांट, सरकार ने बिजली कंपनियों के साथ किया करार

Advertisement

सबसे ज्यादा सात PSP परियोजनाएं सोनभद्र जिले में स्थापित की जा रही हैं जहां पानी की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता है।

Last Updated- May 31, 2024 | 2:48 PM IST
power consumption
Representative Image

UP: उत्तर प्रदेश का ऊर्जांचल कहे जाने वाले सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जिलों में 14450 मेगावाट जलविद्युत की नौ नई पंप स्टोरेज संयंत्र (पीएसपी) स्थापित होंगी। इन परियोजनाओं के लिए विभिन्न बिजली कंपनियों ने प्रदेश सरकार के साथ करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

सबसे ज्यादा सात पीएसपी परियोजनाएं सोनभद्र जिले में स्थापित की जा रही हैं जहां पानी की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता है। इनमें सबसे बड़ी 3660 मेगावाट की परियोजना ग्रीनको समूह ओबरा में स्थापित कर रहा है जिसे बीते साल मई में मंजूरी दी गयी थी। इसके अलावा सोनभद्र के ही शोमा गांव में टोरेंट पॉवर 2400 मेगावाट और शाशनाई गांव में 1750 मेगावाट की पीएसपी परियोजना स्थापित करने जा रही है।

जेएसडब्लू नियो एनर्जी सोनभद्र के ही कंधौरा गांव में 1200 मेगावाट की पीएसपी परियोजना ला रहा है तो टिहरी हाइड्रोपावर डेवलपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी) यही के बशुहारी व बदेला गांव में 1200 मेगावाट की पीएसपी परियोजना लगाने जा रही है। इनके अतिरिक्त सोनभद्र के चिचलिक गांव ने अवाडा वाटर बैटरी की 1120 मेगावाट की और झरिया गांव में अमून्रा इंफ्राटेक एंड एग्रीटेक 1620 मेगावाट का पीएसपी लगा रहा है।

एक्मे क्लीनटेक साल्यूशन्स की ओर से सोनभद्र से सटे मिर्जापुर के सोनगढ़ गांव में 900 मेगावाट और चंदौली के मुबारकपुर में 600 मेगावाट की पीएसपी परियोजना लगाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश में निवेश व औद्योगीकरण के बढ़ावा देने में जुटी संस्था इन्वेस्ट यूपी ने हाल ही में पीएसपी परियोजनाओं की समीक्षा की है।

समीक्षा के दौरान प्रकाश में आया कि नौ पीएसपी परियोजनाओं में से ग्रीनको समूह के लिए सोनभद्र में एक्मे क्लीनटेक के लिए चदौली में जमीन चिन्हित कर ली गयी है और इन दोनो पीएसपी के साथ ही अमून्रा व जेएसडब्लू नियो एनर्जी ने अपने स्थल कार्यालय शुरु कर दिए हैं। अब तक ग्रीनको समूह, जेएसडब्लू नियो एनर्जी ने सोनभद्र के लिए और एक्मे क्लीनटेक ने चंदोली पीएसपी के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से क्लीयरेंस के लिए आवेदन जमा कर दिया है।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अनुमति न मिलने के चलते एक्मे क्लीनटेक की मिर्जापुर पीएसपी परियोजना अभी होल्ड पर है।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने ग्रीनको, जेएसडब्लू नियो एनर्जी और टोरेंट पावर के शोमा गांव के पीएसपी को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। वहीं ग्रीनको व जेएसडब्लू नियो एनर्जी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पहले चरण में है व अन्य की प्रक्रिया में है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ताप बिजली घर सोनभद्र जिले में है और अब पीएसपी की स्थापना के बाद यह जिला देश के सबसे ज्यादा विद्युत उत्पादन वाले जिलों में शामिल हो जाएगा।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement