facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

UP: नोएडा में विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 12:09 PM IST
Noida womam arrested

नोएडा में एक महिला को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) साद मियां खान ने बताया कि महिला को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 भारतीय व 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक लैपटॉप, 17 मुहर, वीजा की 35 रसीद और 1,60,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

खान ने बताया कि करनाल के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले सेक्टर-63 के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विदेश भेजने के नाम पर प्रांजली और कुछ अन्य लोगों ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रांजली को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग सोशल मीडिया मंचों के जरिए विज्ञापन देकर, ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर लोगों को आकर्षित करते थे और विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार लोगों से पैसे ठगते थे।

खान ने बताया कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर लोगों से एक से दो लाख रुपये तक लेते थे। 50 से अधिक लोगों को ऐसे ठगे जाने की बात सामने आई है। इस काम के लिए उन्होंने कई एजेंट भी रखे थे, जिन्हें ठगी की राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता था। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement