facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: सपा ने किया 16 लोकसभा कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान, INDIA गठबंधन में सीट बंटवारा अभी फाइनल नहीं

Advertisement

SP Candidates Lok Sabha : सपा की पहली सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम हैं जिनमे अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल का नाम भी है।

Last Updated- January 30, 2024 | 7:47 PM IST
akhilesh yadav
Representative Image

लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा से पहले ही समाजवादी पार्टी (SP) ने उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के नाम तय करने शुरु कर दिए हैं।

सपा की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम हैं जिनमे अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल का नाम भी है।

सपा की पहली सूची में यादव परिवार के तीन लोगों के नाम हैं जिनमें फिरोजाबाद से पार्टी प्रधान महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव और बदांयू के अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव शामिल हैं।

वर्तमान में सपा के लोकसभा में तीन सांसद हैं जिनमें मैनपुरी से डिंपल यादव, संभल से शफीकुर्रहमान वर्क और मुरादाबाद से एसटी हसन शामिल हैं।

आज जारी सूची में एसटी हसन का नाम नहीं है। पार्टी ने राजधानी लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद तो गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद का नाम घोषित किया है।

INDIA के घटक दलों के बीच सीट बंटवारा कन्फर्म नहीं

हालांकि अभी उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई अंतिम ऐलान नही हुआ है। दो दिन पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कांग्रेस को 11 सीटें देने की बात कही थी। इससे कुछ ही दिन पहले सपा प्रमुख ने राष्ट्रीय लोकदल को सात लोकसभा सीटें देने की घोषणा की थी।

मंगलवार को जारी सूची में किसी भी सीट को लेकर कांग्रेस अथवा रालोद से टकराहट के आसार नहीं हैं। सपा नेताओं का कहना है कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को 11, रालोद को 7 सीटें तो चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी व अपना दल कमेरावादी को एक-एक सीट लड़ने के लिए दी जा सकती है।

सपा की 16 प्रत्याशियों की सूची में अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी, उन्नाव से अन्नू टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर पटेल, फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य, धौरहरा से आनंद भदौरिया, खीरी से उत्कर्ष वर्मा और एटा से देवेंद्र शाक्य शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement