facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेशकों के लिए UP बना आकर्षण केंद्र, 10 लाख करोड़ रुपये की 14,000 परियोजनाओं पर काम शुरू

Advertisement

मंत्री ने बताया कि शिखर सम्मेलन के एक साल के भीतर ही 10 लाख करोड़ रुपये की 14,000 परियोजनाओं का आधारशिला कार्यक्रम 4.0 के तहत काम शुरू हो गया।

Last Updated- January 30, 2025 | 11:05 AM IST
UP CM Yogi Adityanath
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा है कि राज्य तेजी से निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में की गई घोषणाओं में से 10 लाख करोड़ रुपये की 14,000 परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।

इनमें से 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं वाणिज्यिक रूप से काम करना शुरू कर चुकी हैं। फरवरी 2023 में हुए इस समिट में 40 से ज्यादा देशों ने भाग लिया था और 19,000 से ज्यादा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। ये एमओयू मुख्य रूप से विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में किए गए।

मंत्री ने बताया कि शिखर सम्मेलन के एक साल के भीतर ही 10 लाख करोड़ रुपये की 14,000 परियोजनाओं का आधारशिला कार्यक्रम 4.0 के तहत काम शुरू हो गया। 17 जनवरी 2025 तक 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं।

कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने वाली प्रमुख कंपनियों में उर्वशी इन्फ्राटेक (3,400 करोड़ रुपये), एबी मौरी (1,677 करोड़ रुपये), जेके सीमेंट (1,200 करोड़ रुपये), वंडर सीमेंट (834 करोड़ रुपये), बर्जर पेंट्स (800 करोड़ रुपये) और मून बेवरेजेज (756 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

गुप्ता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और निवेशक अनुकूल नीतियों पर काम किया है। राज्य कुशल कार्यबल का उपयोग करके अपने आर्थिक लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 11:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement