facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: योगी सरकार तीन जिलों में खोलेगी यूनिटी मॉल

Advertisement

योगी सरकार राजधानी लखनऊ के साथ ही आगरा और वाराणसी में यूनिटी मॉल खोलने जा रही है।

Last Updated- September 14, 2023 | 5:21 PM IST
CM Yogi

UP: केंद्र सरकार की योजना के तहत उत्तर प्रदेश के तीन शहरों में बनने वाले यूनिटी मॉल में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) व स्थानीय हस्तशिल्प निर्माताओं को बाजार मिलेगा। योगी सरकार राजधानी लखनऊ के साथ ही आगरा और वाराणसी में यूनिटी मॉल खोलने जा रही है। इनमें सबसे लखनऊ में यूनिटी मॉल का संचालन शुरू हो जाएगा।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के मुताबिक लखनऊ में पहले से संचालित हो हे अवध शिल्प ग्राम में ही यूनिटी मॉल का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में अवध शिल्प ग्राम में पूर्व से निर्मित 34 वातानुकूलित दुकानों में यूनिटी मॉल को संचालित करने के कार्य में प्रगति लायी जाएगी। जबकि दूसरे चरण में अवध शिल्पग्राम में यूनिटी मॉल के लिए डिजाइन व डीपीआर को आवास विकास विभाग द्वारा शीघ्र ही भारत सरकार को भेजा जाएगा।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूनिटी मॉल के संचालन के संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय बजट 2023-24 में देश के सभी राज्यों में यूनिटी मॉल के स्थापना किए जाने का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश में कुल तीन यूनिटी मॉल-लखनऊ, आगरा एवं वाराणसी में प्रस्तावित है। आगरा में इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गयी है।

यह भी पढ़ें : Modi in MP: विपक्षी ‘घमंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सनातन संस्कारों व परंपराओं को समाप्त करने की ठानी – पीएम

मुख्य सचिव ने कहा कि यूनिटी मॉल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकीकरण, मेक इन इंडिया, ओडीओपी प्रयासों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद एवं स्थानीय रोजगार सृजन करना है। यूनिट मॉल के संचालन के संबंध में एक ज्वाइंट कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में आवास विकास और एमएसएमई विभाग को शामिल किया जाये।

उन्होंने कहा कि यूनिटी मॉल में राज्यों द्वारा अपने ओडीओपी उत्पादों, जीआई उत्पादों, हस्तशिल्प उत्पादों व अन्य राज्यों के ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी तथा बिक्री की व्यवस्था की जाएगी । उन्होंने वाराणसी में यूनिटी मॉल के लिए भूमि चिन्हांकन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। मॉल में आने वाले लोगों को खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फूड कोर्ट भी खुलवाए जाएंगे। इन फूडकोर्टों में प्रदेश के खास व्यंजनों की बिक्री की जाएगी।

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement