facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश: प्रत्येक शनिवार को हर जिले की तीन ग्राम सभाओं में लगेगी जनता चौपाल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 2:07 PM IST
UP government to launch mega e-auction for industrial and commercial plots in various cities यूपी सरकार विभिन्न शहरों में औद्योगिक और कमर्शियल भूखंडों के लिए मेगा ई-नीलामी शुरू करेगी

थाना और तहसील दिवस की तर्ज पर अब गांव वालों की समस्याओं को सुलझाने के लिए उत्तर प्रदेश में जनता चौपाल लगायी जाएगी।

योगी सरकार की पहल पर प्रदेश के सभी जिलों में ग्राम सभाओं में जनता चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के मुताबिक हर शनिवार को सभी जिलों की कम से कम तीन ग्राम सभाओं में जनता चौपाल लगायी जाएगी। इन चौपालों में जिलों में विकास कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जनता चौपालों में गावों में पहले से चल रहे या हो चुके विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा और उनके संबंध में स्थानीय लोगों की राय जानी जाएगी। किसी एक ग्राम सभा में होने वाले चौपाल में आस पड़ोस के गावों के लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जनता चौपालों में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगे और साथ ही विकास के कामों को लेकर उनके सुझाव भी जानेंगे।

प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी कर कहा है कि ग्राम सभाओं में होने वाली जनता चौपालों की वीडियोग्राफी भी कराई जाए और उसे उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाए। जनता चौपालों के जरिए गांवों की व्यवहारिक कठिनाइयों को समझा जाएगा और उनका निराकरण भी किया जाएगा। इन चौपालों में राजस्व विभाग, ग्राम विकास, कृषि उत्पादन एवं मंडी परिषद, खाद्य एवं रसद, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण, सिंचाई, बिजली व खंड विकास के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ इलाके के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश में बीते कई सालों से साप्ताहिक थाना दिवस व तहसील दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इन अवसरों पर कानून व्यवस्था से लेकर विभिन्न समस्याओं की मौके पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान किया जाता है। अब इस प्रक्रिया को ग्राम सभाओं के स्तर पर ले जाने के लिए इस तरह की जनता चौपालों के आयोजन का फैसला किया गया है।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 2:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement