facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार और विजन इंडिया ने ITI प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने के लिए साझेदारी बढ़ाई

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने विजन इंडिया के साथ एमओयू बढ़ाकर आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को डिजिटल ट्रेनिंग और रोजगार के बेहतर मौके देने का फैसला किया है।

Last Updated- July 24, 2025 | 7:23 PM IST
Infrastructure
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के ITI प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए कौशल विकास और परामर्श सेवाओं से जुड़ी कंपनी विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लि. के साथ रणनीतिक सहयोग का तीन साल के लिए नवीनीकरण किया है।

कार्यबल समाधान प्रदाता विजन इंडिया ने बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशिक्षण निदेशालय में निदेशक अभिषेक सिंह और विजन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक कुमार ने लखनऊ में हस्ताक्षर किए।

तीन साल का यह समझौता ज्ञापन विजन इंडिया और प्रशिक्षण विभाग के बीच समन्वय को सुगम बनाएगा। इसका मकसद छात्र पंजीकरण,डिजिटल प्रशिक्षण और संस्थागत समन्वय के माध्यम से युवाओं को उद्योगों में रोजगार के विभिन्न अवसरों से जोड़ना है।

बयान के अनुसार, इस सहयोग का केंद्र विजन इंडिया द्वारा संचालित नौकरी पोर्टल जस्टजॉब है, जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और डिप्लोमा अभ्यर्थियों के लिए नौकरियों के बारे में सूचना प्रदान करता है। यह पोर्टल विशेष रूप से कुशल युवाओं को उद्योग की मांग के अनुरूप वास्तविक समय में उपयुक्त अवसर से जोड़ने के लिए तैयार किया गया है।

इस मौके पर विजन इंडिया के सीईओ विवेक कुमार ने कहा, “जस्टजॉब पोर्टल के जरिये हमारा मिशन देश के कुशल युवाओं को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों से जोड़ना है। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ यह निरंतर साझेदारी हमें अपना प्रभाव बढ़ाने और रोजगार तक समान पहुंच सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

Advertisement
First Published - July 24, 2025 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement