facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: ग्रामीण परिवहन सेवा को हरी झंडी, जमीन बिक्री पर कड़े नियम

Advertisement

मंत्रिपरिषद ने मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग एवं लॉजिस्टिक क्लस्टर (आईएमएलसी) के निर्माण के लिए 213.81 करोड़ रूपये स्वीकृत कर दिए हैं

Last Updated- March 10, 2026 | 8:40 PM IST
yogi adityanath
नए नियमों के मुताबिक, अब संपत्ति की बिक्री करने वाले की पहचान को खतौनी से सत्यापित किया जाएगा।

Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश में जमीनों की फर्जी तरीके से बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए नियमों को सख्त बनाया गया है। शहरी क्षेत्र में जमीन खरीदना मंहगा हो गया है। योगी सरकार ने प्रदेश के सभी गांवों से जिला मुख्यालय तक बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में जमीनों की खरीद-फरोख्त को लेकर कड़े नियमों को मंजूरी दी गई है। नए नियमों के मुताबिक, अब संपत्ति की बिक्री करने वाले की पहचान को खतौनी से सत्यापित किया जाएगा। स्टांप एवं निबंधन विभाग अब संपत्ति की बिक्री करने वाले का मालिकाना हक की जांच करेगा। बिना मालिकियत की जांच किए अब स्टांप एवं पंजीयन विभाग संपत्ति का रजिस्ट्रेशन नहीं करेगा।

शहरों में जमीन खरीदना हुआ महंगा

बिना मालिकियत को जांच किए अब स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग रजिस्ट्रेशन नहीं करेगा। मंत्रिपरिषद में पारित एक प्रस्ताव के मुताबिक अब जमीन की खरीद-बिक्री में सर्किल रेट के आधार पर ही स्टांप शुल्क लगेगा। नगर निगम सीमा के भीतर जीमन खरीदने पर दो फीसदी का विकास शुल्क देना होगा। नए नियमों के मुताबिक अब प्रदेश के 18 शहरों में जमीन खरीदना मंहगा हो जाएगा।

Also Read: भारत ने चीन समेत पड़ोसी देशों के लिए आसान किए FDI के नियम, अब सरकारी मंजूरी की शर्त खत्म

ग्राम सभाओं में शुरू होगी बस सेवा

मंत्रिपरिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 59,163 ग्राम सभाओं में बस सेवा शुरू की जाएगी। इस योजना को निजी क्षेत्र की मदद से संचालित किया जाएगा।

ग्राम परिवहन सेवा के संचालन के लिए हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन होगा। संभागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे। प्रस्ताव के मुताबिक ग्राम परिवहन सेवा का संचालन करने वाले निजी बस ऑपरेटरों को कोई कर नहीं देना होगा। सेवा के तहत चलाई जाने वाली बसें रात के समय गांव में रुकेंगी और अगले दिन सुबह दस बजे बस जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। इस सेवा के तहत सभी ड्राइवर – कंडक्टर स्थानीय रखे जायेंगे, ताकि रात में रुकने में सुविधा हो। इस योजना में प्राइवेट वाहनों को अनुबंधित किया जायेगा। अनुबंधित बस मालिक स्वयं अपने ड्राइवर – कंडक्टर रख सकेंगे।

ओला-ऊबर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

ग्राम परिवहन सेवा में बसों का किराया सरकारी नियमों और जिला कमेटी के नियमों पर आधारित होगा। इस योजना से सभी गांवों को जिला मुख्यालय तक बस सेवा से जोड़ा जाएगा। एक अन्य फैसले में मंत्रिपरिषद ने ओला-ऊबर जैसी टैक्सी सेवाओं का प्रदेश में पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले के बाद अब ओला ऊबर आदि को अब परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, मेडिकल, वेरिफिकेशन आदि के कोई ओला ऊबर आदि टैक्सी नहीं चलेगी। प्रदेश सरकार की ओर से एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क देकर लाइसेंस दिया जायेगा। यह नियम तिपहिया ऑटो एवं टू-व्हीलर पर लागू नहीं होगा।

Also Read: किसानों के लिए खुशखबरी! 13 मार्च को आएगी PM-KISAN की 22वीं किस्त, जानें किसे मिलेगा लाभ

भुगतान में देरी पर ब्याज माफी योजना

मंत्रिपरिषद ने आवास विकास परिषद एवं विकास प्राधिकरणों के आवंटियों के भूखडों व भवनों की किश्तें समय पर न चुकाने पर लगने वाला दंड ब्याज माफ करने के लिए एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना लागू करने का फैसला किया है। ओटीएस के तहत सभी बकाएदार आवंटियों से केवल साधारण ब्याज ही लिया जाएगा। ओटीएस के तहत आवेदन करने के लिए तीन महीने का समय दिया जाएगा जबकि प्रकरणों का निस्तारण अगले तीन महीनों में होगा।

एक अन्य प्रस्ताव में मंत्रिपरिषद ने मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग एवं लॉजिस्टिक क्लस्टर (आईएमएलसी) के निर्माण के लिए 213.81 करोड़ रूपये स्वीकृत कर दिए हैं।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 8:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement